2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लगातार चौथी विधायक होरा ने कांग्रेस जीता टिकट की जंग

विधायक गुरूमुख सिंह होरा लगातार चौथी बार यहां से टिकट पाने में सफल रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धमतरी

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 2 Nov 2018, 9:00 PM IST

cg news

लगातार चौथी विधायक होरा ने कांग्रेस जीता टिकट की जंग

धमतरी. धमतरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर पिछले एक महीने से चल रही राजनैतिक अटकलों पर विराम लग गया है। कांग्रेस ने मौजूदा विधायक गुरूमुख सिंह होरा पर ही अपना भरोसा कायम रखा। वे लगातार चौथी बार यहां से टिकट पाने में सफल रहे हैं। उनके समर्थकों का कहना है कि होरा की लोकप्रियता को देखते हुए ही कांग्रेस आलाकमान ने उन पर भरोसा जताया है।

गुरूवार को दोपहर 3 बजे के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव मुकुल वासनिक ने कांग्रेस प्रत्याशियों की जैसे ही अंतिम सूची जारी की, उसमें धमतरी विधानसभा क्षेत्र से गुरूमुख सिंह होरा का नाम देखकर उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। वे शहर के ह्रदय स्थल मकई चौक में एकत्रित हुए और जमकर आतिशबाजी की। इस मौके पर आसुदामल जसूजा, फूलचंद गोलछा, कन्हैया लाल लुंकड़, हरमिंदर छाबड़ा, विशाल शर्मा, राजू कुरैशी, हरपाल गरेवाल, पवन वाधवानी, अंकित गोयल, मनीष रूपवानी, सुमित अठवानी, दुष्यंत घोरपड़े, दिलीप बजाज, गोल्डी ठाकुर आदि मौजूद थे।

ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा है कि विधायक गुरूमुख सिंह होरा आम जनता से सीधे संपर्क में है। उनकी लोकप्रियता को देखते हुए ही कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें टिकिट दी है। अब हम सब कार्यकर्ता मिलकर उन्हें जीताने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। युवा नेता वसीम कुरैशी, विक्रांत शर्मा, नरेश जसूजा, योगेश लाल, राहुल बख्तानी ने कहा कि कांग्रेस अब धमतरी से जीत के साथ ही प्रदेश में सरकार बनाएगी।

उल्लेखनीय है कि गुरूमुख सिंह होरा को सर्वप्रथम 2003 में धमतरी विधानसभा क्षेत्र से टिकिट मिली थी, लेकिन वे भाजपा के तत्कालीन युवा प्रत्याशी इंदर चोपड़ा से लगभग 13 हजार से अधिक मतों से पराजित हो गए थे। इसके बाद 2008 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी विपिन साहू को रिकार्ड 27 हजार से ज्यादा मतों से पराजित कर जीत का सेहरा बांधा था। इसके बाद फिर 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में विषम परिस्थितियों के बावजूद भी भाजपा के इंदर चोपड़ा को 10 हजार से ज्यादा मतों से हराने में सफल हो गए थे।

धमतरी विधानसभा से इस बार पीसीसी के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल और युवा आनंद पवार ने भी कांग्रेस की टिकिट के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। इन्हें टिकिट नहीं मिलने से उनके समर्थकों में मायूसी छा गई है। जिला कांग्रेसाध्यक्ष मोहन लालवानी ने कहा है कि कांग्रेस आला कमान ने जिस प्रत्याशी पर मुहर लगा दी है, अब हम सब मिलकर उसे जीताने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे। कांग्रेस में लोकतंत्र है। टिकिट मांगने का अधिकार सबको है। हमारे बीच अब भाजपा की चुनौती से निपटना है। इसके लिए कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार है।