23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मदन मोहन खंडेलवाल और ज्ञानचंद गोलछा को भी मिला सम्मान

- मोहन को मिला छग राज्य दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड का अध्यक्ष पद, नजीर-अशरफ बने सदस्य.

2 min read
Google source verification
dmt_golcha_1.jpg

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य शासन के विभिन्न आयोग, निगम मंडल, बोर्ड और प्राधिकरणों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित अन्य रिक्त पदों पर नियुक्तियां की हैं। छत्तीसगढ़ राज्य दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड में अध्यक्ष पद पर धमतरी जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मोहन लालवानी की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा चार अन्य कांग्रेस नेताओं को भी निगम-मंडल में सदस्य के रूप में जगह मिली है।

भूपेश सरकार के कार्यकाल के चौथे साल में लंबे इंतजार के बाद धमतरी जिले के कांग्रेस नेताओं को सरकार ने बड़ी सौगात दी है। शनिवार को घोषित निगम-मंडल पदाधिकारियों की सूची में धमतरी जिले से पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष व वरिष्ठ नेता मोहन लालवानी को छत्तीसगढ़ राज्य दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया हैं। सूत्रों के मुताबिक उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा मिलेगा। इसके अलावा झीरम घाटी में नक्सल अटैक में शहीद कांग्रेस के युवा नेता अभिषेक गोलछा के पिता ज्ञानचंद गोलछा (नगरी) को छग असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा मंडल का सदस्य बनाया गया है। इसी तरह उर्दू अकादमी बोर्ड में बतौर सदस्य के रूप में वरिष्ठ कांग्रेस नेता नजीर अहमद सिद्दीकी, मदरसा बोर्ड में हाजी अशरफ रोकडिय़ा तथा छग राज्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड में वरिष्ठ नेता मदन मोहन खंडेलवाल को सदस्य बनाया गया हैं। इनकी नियुक्ति से जिले में कांग्रेसजनों में हर्ष व्याप्त है। अनेक नेताओं ने राजीव भवन पहुंचकर मोहन लालवानी को मुंह मीठा कर बधाई दी और जमकर आतिशबाजी की।

जिलाध्यक्ष शरद लोहाना ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और नान अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल का स्नेह और आशीर्वाद यहां के कांग्रेसजनों को मिल रहा है। इस बार थोक के भाव में जिले के पांच नेताओं को निगम-मंडल में जगह देकर धमतरी कांंग्रेस का मान बढ़ाया हैं। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष ईश्वर देवांगन, सलीम रोकडिय़ा, आलोक जाधव, देवेन्द्र जैन, अरूण चौधरी, मोहित देवांगन, शंकर वर्मा, सुधीर गुप्ता, नरेश जैन आदि मौजूद रहे।

संख्या बढ़कर हुई 10
भूपेश सरकार ने अब तक ध्मतरी जिले के 10 नेताओं को निगम-मंडल में एडजेस्ट किया है। इसके पहले जिले में 5 नेताओं को शामिल किया गया था। इसमें सिहावा विधायक लक्ष्मी ध्रुव को मध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष, पीसीसी कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष, विपिन साहू को छग दुग्ध महासंघ के अध्यक्ष, राजकुमारी दीवान को अनुसूचित जनजाति आयोग की उपाध्यक्ष तथा शशि गौर को छग कृषि कल्याण बोर्ड की सदस्य बनाई थी।