उन्होंने बताया कि टिकेश्वर काफी जिंदा दिल इंसान था। उसे बचपन से ही देश सेवा का जुनून था इसलिए उसने पुलिस की नौकरी ज्वाईन की। दोस्त गैंदलाल, राजेश्वर ध्रुव, कैलाश ने बताया कि दो महीने पहले वह जब छुट्टी में आया था, तो उन्होंने काफी मौज-मस्ती किया था। उसने वादा किया था कि गर्मी की छुट्टी में वह फिर लौटकर आएगा। आज जब उसकी शहादत की खबर मिली, तो यकीन नहीं हुआ।