धमतरी

प्यार में धोखा.. नाबालिग को गर्लफ्रेंड बनाकर कई दिनों तक किया दुष्कर्म, अब थाने में बताई आपबीती

CG crime news : जसवंत कावडे़ ने एक नाबालिग लड़की को अपने झांसे में ले लिया। इसके बाद मेल-जोल बढ़ाने के बाद उसे शादी का प्रलोभन देकर उसका शारीरिक शोषण किया। (Minor girl rape) इस बीच नाबालिग लड़की 8 माह की गर्भवती हो गई।

less than 1 minute read
May 26, 2023

धमतरी. CG crime news : शादी का प्रलोभन देकर नाबालिक लड़की से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार दुगली थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक जसवंत कावडे़ (26) पिता रामदयाल निवासी खैरभर्री ने एक नाबालिग लड़की को अपने झांसे में ले लिया। इसके बाद मेल-जोल बढ़ाने के बाद उसे शादी का प्रलोभन देकर उसका शारीरिक शोषण (Minor girl rape case) किया।

CG crime news : इस बीच नाबालिग लड़की 8 माह की गर्भवती हो गई। लड़की ने जब उससे शादी के लिए दबाव बनाया, तो वह शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद लड़की के पिता ने दुगली थाना आकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी जसवंत कावडे़ के खिलाफ धारा 376 भादवि, 4,6 पॉक्सो एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी।

उधर, पुलिस में शिकायत का भनक लगते ही आरोपी युवक जसवंत फरार हो गया। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए मुखबिरों का जाल बिछाया। इस बीच तकनीकी साक्ष्य साक्ष्य के जरिए गुरूवार को उसे खैरभर्री गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि युवक किसी काम से अपने घर आया था। दोपहर बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Published on:
26 May 2023 06:13 pm
Also Read
View All

अगली खबर