2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हादसा: अस्पताल से लौट रहे मितानिन को ट्रेलर कुचला, एक की मौत, दो की हालत गंभीर

Dhamtari Road accident : वह उमेंद्र राम मंडावी के साथ बाइक में सवार होकर केरेगांव अस्पताल गई थी। उनके साथ जागेश्वरी ओटी गई हुई थी..

less than 1 minute read
Google source verification
dhamtari_road_accident.jpg

Dhamtari Road accident : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। अस्पताल से लौट रहे मितानिन को ट्रेलर ने कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोगों को चोटें आई है। मामला केरेगांव थाना क्षेत्र का यह मामला है।

जानकारी के अनुसार भाटापारा निवासी लताबाई मितानिन है। वह उमेंद्र राम मंडावी के साथ बाइक में सवार होकर केरेगांव अस्पताल गई थी। उनके साथ जागेश्वरी ओटी गई हुई थी। तीनों एक ही बाइक में सवार होकर अस्पताल गए थे। वापसी के दौरान नगरी–धमतरी मुख्य मार्ग पर केरेगांव थाना के पास एक ट्रेलर ने उनकी बाइक को ठोकर मार दी। मितानिन लताबाई बाइक से गिरकर ट्रेलर की चपेट में आ गई। वहीं दो अन्य को चोटें आई हैं।

घटना स्थल पर ही मितानिन की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल है। उनमें से एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई हैंं। ममाले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है।