30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युवक ने TI से कहा- साहब मैं अपनी मां की हरकतों से परेशान था इसलिए किया ये क्राइम

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

2 min read
Google source verification
CG news

धमतरी. एक बेटे ने लाठी से अपनी मां की निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस थाना में जाकर उसने आत्म समर्पण कर दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार यह घटना मंगलवार की सुबह की है।

Read More News: पत्रिका विशेष : मंदिर या मस्जिद नहीं इनके दिलों में बसती है इंसानियत, सद्भावना देखनी हो तो यहां आइये

भखारा थानांतर्गत ग्राम सिलौटी निवासी खेदीन बाई (45) का अपने पुत्र यशवंत साहू (25) के साथ विवाद हो गया। यह विवाद इतना बड़ा कि यशवंत उत्तेजित हो गया और गाली-गलौच करते हुए घर में रखी लाठी से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अत्यधिक मात्रा में रक्तास्त्राव होने से घटनास्थल पर ही खेदीन बाई की मौत हो गई। इस घटना को अंजाम देने के बाद यशवंत सीधे भखारा थाना पहुंचा और आत्म समर्पण कर दिया। अचानक हुई इस घटना से पुलिस भी हतप्रभ हो गई। थाना प्रभारी पौरूष पुर्रे दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लाश का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बहरहाल, पुलिस ने यशवंत साहू के खिलाफ भादंवि की धारा 302 के तहत जुर्म दर्ज कर हत्या में प्रयुक्त लाठी को जब्त कर लिया है।

Read More News: सरकार अप्रैल में दे सकती है शिक्षाकर्मियों को बड़ा तोहफा, इधर स्कूलों का समय बदला

हत्या का कारण
पुलिस ने बताया कि मृतिका खेदीन बाई का गांव के ही किसी व्यक्ति के साथ अवैध संबंध था। यशवंत ने कई बार उसे समझाईश दी, लेकिन वह नहीं मानी। रविवार की रात को आपत्तिजनक स्थिति में देख लेने के बाद उनके बीच काफी विवाद भी हुआ।

Read More News: VIDEO - नशे में धुत आरक्षक सड़क पर व्यापारियों से करता रहा वसूली, विरोध करने पर वर्दी उतारकर किया गाली-गलौज

Read More News: सौ साल में पहली बार इस माह नहीं बजेगी शहनाईं, जानें वजह

Story Loader