
19 गायों को जबरदस्ती ले जा रहे थे 3 लोग, पुलिस ने की पूछताछ तो खुला गौ तस्करी का राज
करेली बड़ी. छत्तीसगढ़ में एक गौ तस्करी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। मवेशियों को सिरकट्टी आश्रम को सौंप दिया गया।
मगरलोड पुलिस के मुताबिक ऐसी सूचना मिली कि ग्राम भोथीडीह में कुछ लोग जबरदस्ती गायों को ले जा रहे है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने डामन साहू, चमरू राम, मनोज कुमार सिन्हा को हिरासत में ले लिया। उनके पास से 19 नग मवेशी बरामद किया गया। पुलिस को दिए बयान में उन्होंने बताया कि वे मवेशी खरीदकर ले जा रहे हैं। जब उनसे दस्तावेज दिखाने के लिए कहा गया, तो उनके पास कोई कागजात नहीं थे। बहरहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।
मवेशियों को भेजा गया आश्रम
मवेशियों को आश्रम भेज दिया गया है। उल्लेखनीय है कि मगरलोड के रास्ते गौवंश तस्करी लंबे समय से चल रही है। पिछले साल भी कुछ तस्करों पर कार्रवाई की गई थी।
Published on:
25 Feb 2019 12:12 pm
बड़ी खबरें
View Allधमतरी
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
