16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Alert: CG में बदला मौसम का मिजाज, धमतरी में ओलावृष्टि के साथ जोरदार बारिश, 20 मार्च तक चेतावनी

CG Weather Alert: प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच धमतरी में राहत की बौछार हुई है। दोपहर बाद मौसम में आए बदलाव से तापमान में गिरावट आ गई..

2 min read
Google source verification
cg weather Alert, rain in cg

धमतरी में ओलावृष्टि के साथ जोरदार बारिश ( Photo - Patrika)

CG Weather Alert: भीषण गर्मी के बीच धमतरी में ओलावृष्टि के साथ जोरदार बारिश हुई है। जिले के रुद्री, धमतरी शहर समेत अन्य जगहों में करीब 10 ​मिनट तक बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आ गई। लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। बता दें कि मौसम विभाग ने 16 मार्च से मौसम में बदलाव के संकेत दिए थे। वहीं आज तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। 20 मार्च तक प्रदेश के अन्य जगहों में भी बारिश के आसार है।

CG Weather Alert: अधड़ के साथ बारिश की चेतावनी

प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच आज धमतरी में राहत की बौछार हुई है। बता दें कि होली के बाद से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। जिले में पारा 39 के डिग्री करीब जा रहा था। आज सुबह से भी आसमान में हल्के बादल छाए रहे। दिन में पारा 35 डिग्री के पार जाने के बाद शाम 4 बजे के आसपास तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। IMD ने 17 के बाद 20 मार्च तक मौसम खराब रहने और बारिश के दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से हवाएं चलने का अनुमान जताया है।

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ के सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर, धमतरी, गरियाबंद, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने या हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। हवा की स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। IMD के अनुसार, मौसम का मिलाजुला रुख 20 मार्च तक देखा जा सकता है।

राजनांदगांव में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार

बीते 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ का मौसम अधिकांशतः शुष्क देखा रहा। इस अवधि में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान छत्तीसगढ़ में कहीं भी बारिश नहीं हुई।