27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

10 सालों में औसत से सौ फीसदी ज्यादा हुई है इस जिले में बारिश

रमशीला साहू ने सोमवार को कलक्ट्रेेट में अधिकारियों की बैठक लेकर जिले मेंं संचालित होने वाले विभिन्न योजनाओं और कार्यों की समीक्षा की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धमतरी

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 25 Sep 2018, 8:00 PM IST

meeting

10 सालों में औसत से सौ फीसदी ज्यादा हुई है इस जिले में बारिश

धमतरी. छत्तीसगढ़ प्रभारी मंत्री रमशीला साहू ने सोमवार को कलक्ट्रेेट में अधिकारियों की बैठक लेकर जिले मेंं संचालित होने वाले विभिन्न योजनाओं और कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियोंं को शासन की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निर्देशित किया।कलक्टर डॉ सीआर प्रसन्ना ने बताया कि पिछले दस सालों के औसत मेंं 100 प्रतिशत से ज्यादा बारिश हुई है।उन्होंने आगे बताया कि मानसून के समय अतिवृष्टि से घर ढह जाने पर चार लोगों को आरबीसी-6 -4 के तहत परिजनोंं को चार-चार लाख रूपए का मुआवजा राशि प्रदान किया है।

बता दे कि जिले के 84 खरीद केन्द्रों में एक नंबर से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी किया जाएगा। इसके लिए इस साल 3 लाख 90 हजार मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में पीएम उज्जवला योजना के संबंध मेंं बताया गया कि पिछले तीन सालों में करीब 95 हजार लोगों को इसका लाभ दिलाया गया है। जबकि वर्ष-2018 -19 में 30 हजार कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है। इसी तरह सौभाग्य योजना में जिले के 819 परिवारों को विद्युत कनेक्शन प्रदान किया गया है। जिला पंचायत सीईओ रितेश अग्रवाल ने बताया कि संचार क्रांति योजना के तहत जिले को 1 लाख 6 हजार 106 मोबाइल वितरण का लक्ष्य मिला था, जिसमें से अब तक 79 हजार हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाया गया है। उन्होंने बताया कि एक अक्टूबर तक शेष हितग्राहियों को भी मोबाइल वितरण कर दिया जाएगा। बैठक मेंं डीएफओ अमिताभ बाजपेयी समेत जिलास्तर के अधिकारी उपस्थित थे।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने परमिला को व्हील चेयर प्रदान किया। लक्ष्मी और टिकेश्वरी को मोटराईज्ड ट्रायसिकल का वितरण किया गया।

बैठक में जिला खनिज न्यास निधि से किए गए और स्वीकृत कार्यों की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में वर्ष 2016-17 में दो करोड़ दो लाख के 24 कार्य स्वीकृत, वर्ष 2017-18 में 8 करोड़ 68 लाख के 86 कार्य और इस वर्ष 40 कार्य की कार्ययोजना बनाई गई है। इसके लिए १ करोड़ 28 लाख की राशि मिली, जिसमें से 1 करोड़ 11 लाख के कार्य स्वीकृत किया गया है।