Dhamtari Suicide case: छत्तीसगढ़ के धमतरी में कृषि कालेज की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रही थी। लेकिन ऐसा क्या हुआ कि छात्रा ने फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। सुबह परिवार वालों ने जब कमरे का दरवाजा खोला तो छात्रा की लाश फांसी के फंदे पर लटक रही थी। अचानक बेटी की लाश देख मां बेहोश हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।