धमतरी

CG News: ग्रामीण को पटककर मारने वाला हाथी का लोकेशन तीन दिन बाद मिला, 15 किमी क्षेत्र में अलर्ट जारी

CG News: वन विभाग ने एहतियात को लेकर भोयना क्षेत्र के 15 किमी परिधि में अलर्ट जारी किया है। इधर भोयना क्षेत्र से लगे गांवों में हाथी के आमद को लेकर दहशत देखा जा रहा है।

2 min read
Jul 02, 2025
हाथी का लोकेशन तीन दिन बाद मिला (Photo Patrika)

CG News: धमतरी में 28 जून की शाम डुबान क्षेत्र के ग्राम लीलर में मखना हाथी ने ग्रामीण देवचरण कंवर को पटककर मार डाला था। एक अन्य ग्रामीण ने छुपकर जान बचाई थी। इस घटना के बाद से हाथी लापता था। वन विभाग भी जंगलों में हाथी का लोकेशन ढूंढते रही, लेकिन कहीं पता नहीं चला। इससे वन विभाग की परेशानी और बढ़ गई थी। 3 दिन बाद 1 जुलाई को शाम 5 बजे मखना हाथी का लोकेशन मिला।

हाथी अभी भी शहर से 12 किमी दूर ग्राम भोयना के जंगल में है। लोकेशन मिलने से वन विभाग ने भी राहत की सांस ली है। वन विभाग ने एहतियात को लेकर भोयना क्षेत्र के 15 किमी परिधि में अलर्ट जारी किया है। इधर भोयना क्षेत्र से लगे गांवों में हाथी के आमद को लेकर दहशत देखा जा रहा है। ग्रामीणों को जंगल क्षेत्र में जाने से रोका जा रहा है। भोयना क्षेत्र के आसपास धान के अलावा सब्जी सहित अन्य खेती भी की जाती है। ऐसे में किसानों की चिंता बढ़ ग

इन गांवों में किया गया अलर्ट

वन विभाग ने बताया कि हाथी लसुनवाही, भोयना, शकरवारा, बरारी से लगे वन क्षेत्र क्रमांक-आरएफ-167, पीएफ-169 आरएफ-165 में विचरण कर रहा है। हाथी निगरानी टीम द्वारा नजर रखी जा रही है। करंट लोकेशन आरएफ-167 है। लसुनवाही, बरारी, शकरवारा, मुड़पार, कोटाभर्री, लीलर, जोगीडीह, सिरौद, बागोडार, रामपुर, फुटहामुड़ा, भंवरमरा, गंगरेल, मरादेव गांव में अलर्ट जारी किया गया है। जंगल के रास्ते का उपयोग रात्रि में नहीं करने की चेतावनी दी गई है।

हाथी अक्सर महुआ की खुशबू से आकर्षित होते हैं। जिस क्षेत्र में मखना हाथी विचरण कर रहा उस क्षेत्र के कई गांवों में महुआ शराब बनाई जाती है। लसुनवाही, फुटहामुड़ा, गंगरेल, मरादेव, कोटाभर्री से लगे जंगल में महुआ शराब बनाई जाती है। महुआ शराब बनाने के दौरान इसकी गंध दूर तक आती है। ऐसे में हाथी उक्त जंगल में आकर्षित हो सकता है। इससे हाथी-मानव द्वंद की संभावना है।

ड्रोन से हो रही निगरानी

धमतरी जिले के जंगल में वर्तमान में सिर्फ एक ही हाथी विचरण कर रहा है। पूर्व में यहां 30 से अधिक हाथी थे। एक दंतैल सप्ताहभर पूर्व ही महाराष्ट्र की ओर रवाना हुआ है। वन विभाग मखना हाथी की निगरानी ड्रोन कैमरे से कर रही है। पल-पल की खबर अधिकारियों को दी जा रही है। मानव-हाथी द्वंद न हो इसे लेकर ग्रामीणों को सचेत किया जा रहा है।

मंगलवार की देर शाम 5 बजे ड्रोन कैमरे से हाथी का करंट लोकेशन भोयना में मिला है। 15 किमी आसपास के गांवों में अलर्ट जारी किया गया है। रात्रि में ग्रामीणों को जंगल जाने से मना किया गया है। धमतरी जिले के जंगल में वर्तमान में एक ही हाथी है। श्रीकृष्ण कुमार जाधव, डीएफओ

Updated on:
02 Jul 2025 07:19 pm
Published on:
02 Jul 2025 07:18 pm
Also Read
View All

अगली खबर