
महिला को फोन पर ज्यादा बात करना पड़ा भारी, नाराज पति ने दी दिल दहलाने वाली सजा
(धनबाद,रांची): आज का दौर संचार को दौर है। सभी काम फोन से होने लगे हैं। लोग फोन के जरिए संपर्क में बने रहते हैं। लेकिन फोन के अधिक उपयोग को अवैध संबंधों से जोड़कर देख लिया जाए तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ झारखंड में जहां एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके पीछे उसने पत्नी के किसी और से फोन पर बात करना बताया।
यह घटना झारखंड की राजधानी रांची के पंडरा थाना क्षेत्र की है। यहां लक्ष्मी नगर निवासी आशीष मेहता ने अपनी पत्नी उपासना का गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
बताया गया है कि आशीष को अपनी पत्नी पर शक था। उसका मानना था कि उसकी पत्नी बहुत बहुत देर तक किसी लड़के से फोन पर बात करती हैं। अक्सर इस बात को लेकर उन दोनों के बीच विवाद होता था। कईं बार पड़ोसियों ने दोनों के बीच सुलह भी कराई थी। घटना के दिन मृतका के मोबाइल पर फोन आया। इससे गुस्साए पति आशीष ने मोबाइल को जमीन पर पटक दिया। महिला ने इसका विरोध किया जिसके बाद दोनों का झगड़ा शुरू हो गया। इसके बाद आरोपी महिला के साथ मारपीट की और अंतत: गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने बताया कि 2004 में दोनों की शादी हुई थी। इनके जुड़वा बेटियां हैं। इधर आरोपी पति को पत्नी की हत्या करने का थोड़ा सा भी अफसोस नहीं था। उसने तो यहां तक कह दिया कि पुलिस मृतका की कॉल डिटेल निकाले सब साफ हो जाएगा। पुलिस ने पड़ोसियों से बात की तो उन्होंने उपासना के अवैध संबंध होने से इंकार कर दिया और आरोपी के झूठ कहने की बात कही। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।
Published on:
30 Jun 2020 06:08 pm
बड़ी खबरें
View Allधनबाद
झारखंड
ट्रेंडिंग
