धनबाद। गुरुवार को शहर की कोर्ट में वकीलों ने एक्सपॉयरी कोल्ड ड्रींक्स पी ली। इसके बाद उन सभी के पेट में दर्द शुरू हो गया। कुछ को उल्टियां भी होने लगीं। मामले की शिकायत अधिवक्ता संतोष सिंह ने पहले एसएसपी मनोज रतन चौथे से की। दुकानदार के खिलाफ थाने में भी शिकायत की गई है।
जबकि मामले में दुकानदार ने भी वकीलों के खिलाफ दुकान में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस दोनों शिकायतों की जांच कर रही है।
वकील संतोष ने लिखित शिकायत में बताया कि उन्होंने गुरुवार की शाम कोर्ट परिसर के एक दुकान से दो लीटर का कोल्ड ड्रिंक्स मंगायी। इसे पीते ही उनका सिर चकराने लगा। उन्होंने मामले की शिकायत सिविल सर्जन से की। सीएस के निर्देश पर मौके पर डा. आलोक विश्वकर्मा जांच को पहुंचे।
आलोक विश्वकर्मा ने आशंका जताई की कोल्ड ड्रिंक्स को नकली हो सकती है। थाने में शिकायत करने को कहा। हालांकि दुकानदार अमित कुमार केशरी की शिकायत में कोल्ड डिंक्स का जिक्र नहीं है। बताया गया है कि चाय-नाश्ता खाने आए कुछ वकीलों ने दुकान में तोड़-फोड़ की। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी।