17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अटलजी को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

3 min read
Google source verification

धार

image

Arjun Richhariya

Aug 18, 2018

dhar

अटलजी को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

तिरला. पूर्व प्रधानमंत्री अटलजी के निधन से पूरा देश स्तब्ध है। अटलजी को भाजपा कार्यालय तिरला के भाजपा कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट का मौन रख अटलजी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।भाजपा कार्यालय में आशाराम पाटीदार, राजाराम मुकाती, राजेश जैन, वीरेंद्र पाटीदार, अमित पाटीदार, गणेश जामनिया, वासुदेव पाटीदार, बालमुकुंद, राधेश्याम, महेश, प्रमोद, नारायण आदि उपस्थित थे।
प्रतिष्ठान बंद रहे, शोक सभा आयोजित
नालछा. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के निधन पर नालछा नगर में सभी प्रतिष्ठान सुबह 7 बजे से 12 बजे तक बंद रही। नगर के लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। एक सभा भी रखी गई, जिसमें नालछा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष मोहनलाल शर्मा, वरिष्ठ नागरिक मूलचंद यादव, मंडल अध्यक्ष रवींद्र परिहार, सांसद प्रतिनिधि संतोष राठौड़, विनोद इंदुरकर आदि लोग उपस्थित थे।
शांति पाठ किया
दसई. पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटलबिहारी वाजपेयी के निधन शुक्रवार को सुबह चंद्रशेखर आजाद चौराह पर नगरवासियों ने श्रद्धांजलि दी। आत्मा की शांति के लिए शांति पाठ का आयोजन भी किया गया। सभा में राकेश नाहर, देवेंद्र पाटीदार, सुरेश पाटीदार, मधुकर विश्वकर्मा, नारायण मुकाती, मुकेश पटेल, प्रकाश पंवार श्रद्धासुमन अर्पित किए। संचालन सुभाष मंडलेचा ने किया।
कानवन. बस स्टैंड स्थित चौराहे पर ग्राम पंचायत ने एक शोक सभा आयोजित कर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को शाम 5 बजे बस स्टैंड भगत सिंह चौराहे पर गांव के सभी वरिष्ठों ने 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश राव सावंत सहित कई लोगों ने शोक सभा को संबोधित किया। इस दौरान मनोहर सिंह कामदार, सरपंच भगवत सिंह पटेल, बसंतीलाल जैन, गिरधारी लाल जायसवाल, महेश जाट आदि लोग आदि लोग उपस्थित थे।
कालीबावड़ी. भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को ग्रामवासियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। ग्रामवासियों ने श्रद्धांजलि स्वरूप अपनी दुकाने आधे दिन बंद रखी। बस स्टैंड पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रखा गया। सभा में सरपंच पुत्र हंसराज चौहान, अशोक राठौड़, डॉ. राकेश वर्मा, सुनील राठौड़, अजय राज मुवेल मौजूद थे।
भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
निसरपुर. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भाजपा मंडल निसरपुर के तत्वावधान में सुभाष चौक में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान सोमेश्वर सोनी, नारायण पाटीदार, नाना भाई धनगर, आबिद बोहरा, राजेंद्र पांडे, राम पाटीदार, जगदीश भायल, देवेंद्र पाटीदार, राजेंद्र पटेल, राजेंद्र जैन आदि उपस्थित थे। संचालन गजेंद्र पाटीदार सुसारी एवं आभार भाजपा नगर अध्यक्ष धूरजी पाटीदार ने व्यक्त किया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी विशाल गुप्ता ने दी।
शोक सभा , बाजार बंद
बिड़वाल. पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटलबिहारी वाजपेयी के निधन पर ग्राम पंचायत बिड़वाल द्वारा शोक सभा का आयोजन ग्राम पंचायत बिड़वाल प्रांगण में किया गया। इसमें नगर के सभी वरिष्ठ जन, भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। ग्राम पंचायत की ओर से सरपंच प्रतिनिधि ने नव निर्मित कॉम्पलेक्स का नाम अटल बिहारी वाजपेयी रखने की बात कही, जिसे सभी उपस्थितजनों ने सहमति प्रदान की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
दो मिनट का मौन रखा
धामनोद. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को नगर में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन धामनोद के तहत समस्त शासकीय/ अशासकीय डॉक्टरों ने पटेल हॉस्पिटल पर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मौजूद डॉक्टरों ने 2 मिनट का मौन रखा। डॉक्टरों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर डॉ. शिशिर पटेल, डॉ. आरके पाटीदार, डॉ. विष्णु पाटीदार, डॉ. वायके शर्मा, डॉ. सुरेखा जैन, डॉ. प्रीति पाटीदार, डॉ. आरसी कुंभकार, डॉ. प्रकाश कियावत, डॉ. वीएस खेशगी, डॉ. महेश पटेल आदि मौजूद थे।
दी श्रद्धांजलि
कुक्षी. भाजपा नगर मंडल कुक्षी द्वारा जवाहर चौक में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर उनके अंतिम संस्कार की क्रिया को स्क्रीन लगाकर लाइव देखकर कार्यकर्ताओं ने उनके अंतिम दर्शन किए। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश धारीवाल ने श्रद्धांजलि सभा में अटलजी के निधन पर शोक व्यक्त किए। 2 मिनट का मौन रखकर नम आंखों से कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. उदन कुमार भायल, भाजपा जिला मंत्री महेंद्र सेफ्टा, नितिन पहाडिय़ा, नगर मंडल अध्यक्ष पूनम कसेरा, नगर परिषद उपाध्यक्ष लोकेश सरदार, जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र बघेल, पुरुषोत्तम सोनी, मुकेश भावसार, मनीष भावसार, अजय दासोधी, मोहन चोपडिय़ा, कांतिलाल जैन आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी भाजपा कार्यालय मंत्री सत्येंद्र मिश्रा ने दी।
दुकानें बंद
धरमपुरी. पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के निधन की खबर लगते ही नगर में शोक व्याप्त हो गया। शोक स्वरुप शुक्रवार सुबह व्यापारियों ने अपनी दुकानें नहीं खोली। नगर के व्यापारियों ने शोक स्वरूप शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। नगर व्यापारी संघ द्वारा सुबह 11.30 बजे स्थानीय सराफा बाजार स्थित नीम चौक पर अटल बिहारी वाजपयी की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व मीसाबंदी शांतिलाल राठौड़, भारत कुमार महाजन, नगर व्यापारी संघ अध्यक्ष सुभाष राठौड़, सुनील मंडलोई, चंद्रभूषण महाजन आदि ने स्वर्गीय अटलबिहारी वाजपयी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।