19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO बाग पुलिस ने एक दिन में 21 स्थाई वारंट किए तामील

वारंटियों को न्यायालय कुक्षी पेश किया गया।

less than 1 minute read
Google source verification

धार

image

Amit Mandloi

Mar 27, 2023

VIDEO बाग पुलिस ने एक दिन में 21 स्थाई वारंट किए तामील

VIDEO बाग पुलिस ने एक दिन में 21 स्थाई वारंट किए तामील

बाग-डेहरी.

बाग पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीन स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। सभी को न्यायालय में पेश भी किया है । सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इन तीन फरार आरोपियों के खिलाफ 21 स्थाई वारंट थे। थाना प्रभारी रणजीत सिंह बघेल ने बताया सोमवार थाना बाग के फरार वारंटी आरोपी भाया पिता मडु उर्फ मडिया ,आरोपी भाया पिता केन्दरसिह , ईडिया पिता तेरसिह को पकडा। वारंटियों को न्यायालय कुक्षी पेश किया गया।


उप निरीक्षक गिलदारसिह बघेल, उप निरीक्षक जयपाल बिल्लौरे, प्रआ लोकेश शुक्ला, प्रआर भावसिंह रावत, आर शाहदर चौंगड़, आर दुर्गेश चौहान, सीताराम डोडवे, मालसिह का योगदान रहा।

पानी के होद में गिरने से मासूम की मौत

धामनोद. थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खोकरिया में 2 वर्षीय मासूम बच्चे के पानी के होद में गिर जाने से मौत हो गई।

पुलिस से जानकारी के अनुसार ग्राम खोकरिया निवासी नानूराम पिता जामसिंह गिरवाल 32 वर्ष ने पुलिस को बताया कि मैं मजदूरी करता हूूं। मेरी पांच लड़कियां व एक लडक़ा हर्ष है। मेरा लडक़ा हर्ष २ वर्ष रविवार शाम को करीब 4 बजे घर के आंगन में खेल रहा था।

शासकीय अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

तभी खेलते-खेलते अचानक जानवरों को पानी पिलाने के लिए बना रखी होद में जा गिरा। जब होद में हमने हर्ष को देखा तो हम उसे तुरंत धामनोद के शासकीय अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसका पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं धामनोद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।