21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO जनहितैषी योजनाओं के चलते लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव हुआ

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा

2 min read
Google source verification

धार

image

Amit Mandloi

Mar 17, 2023

VIDEO जनहितैषी योजनाओं के चलते लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव हुआ

VIDEO जनहितैषी योजनाओं के चलते लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव हुआ

धार.

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर जिले के प्रवास पर शुक्रवार को धार पहुंचे । सुबह 10 बजे भाजपा जिला कोर गु्रप के सदस्यों की संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करने के लिए निजी होटल में महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। 11 बजे पत्रकार वार्ता आयोजित कर आगामी बूथ विस्तारक अभियान 2.0 पर विस्तृत जानकारी दी। साथ ही नगर के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की एवं भाजपा वरिष्ठ नेता पूर्व जिला अध्यक्ष प्रभु राठौड के निवास पर उनकी माता सीता बाई राठौड को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

इस दौरान भाजपा इंदौर संभाग संगठन सह प्रभारी राघवेंद्र गौतम, धार जिला संगठन प्रभारी श्याम बंसल, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव, भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, पूर्व मंत्री रंजना बघेल, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री आवास के तहत 4381 हितग्राहियों को लाभ मिला

बूथ विस्तार हितग्राही सम्मेलन में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष
उमरबन.

हर व्यक्ति के जीवन में बदलाव कैसे आ सकता है।यह हमारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से किया है। प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत गरीबों को आवास दिए हैं आयुष्मान योजना के तहत बिमारियों का फ्री में इलाज हों रहा है। उमरबन जनपद पंचायत के अंतर्गत रहने वाले हितग्राहियों को 4381 प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है। हम सब प्रधानमंत्री जी का धन्यवाद करते हैं।

यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने उमरबन मंडल में आयोजित बूथ विस्तारक हितग्राही सम्मेलन के दौरान कही। आयोजन शुक्रवार को उमरबन के सोसायटी प्रांगण में आयोजित किया गया था। पुर्व कैबिनेट मंत्री रंजना बघेल खुद के द्वारा क्षेत्र में किए गए तालाब, विद्यालय, बिजली, सड़क आदि कार्य के साथ मुख्यमंत्री के द्वारा जनहित योजनाओं के बारे बताया। सांसद छतरसिंह दरबार ने भी केंद्र और राज्य सरकार के कामों का बखान किया। भानपुरा में सरपंच संघ के अध्यक्ष शिवराम मुवेल के घर शर्मा ने भोजन किया। जिला अध्यक्ष राजीव यादव,सांसद छतरसिंह दरबार, पूर्व कैबिनेट मंत्री रंजना बघेल थे। मंच पर जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार मेड़ा, प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, जिला प्रभारी श्याम बंसल, संभाग सह प्रभारी, राजवेंद्र गौतम, जिला उपाध्यक्ष आशीष गोस्वामी ,भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन जायसवाल, मनावर विधानसभा संयोजक राजेन्द्र श्रीमाली, जनपद पंचायत अध्यक्ष लाला विभोर वास्केल, जिला पंचायत सदस्य गजेन्द्र भवेल मौजूद रहे।