8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP News- पत्नी ने ही कराई बिजनेसमैन की हत्या, पहले भी की कोशिशें की पर हर बार बच गया पति

Dhar- कत्ल करवाने नकली डकैती डलवाई, धार के गोंदीखेड़ा केस का खुलासा, मिर्च व्यापारी देवकृष्ण की पत्नी प्रियंका ही वारदात की मास्टरमाइंड ।

2 min read
Google source verification

धार

image

deepak deewan

Apr 08, 2026

Businessman Devkrishna's Murder in Dhar Orchestrated by His Own Wife Priyanka

Businessman Devkrishna's Murder in Dhar Orchestrated by His Own Wife Priyanka

Dhar- एमपी के धार जिले में बिजनेसमैन देवकृष्ण की मौत के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। उनकी हत्या पत्नी ने ही करवाई। मिर्च व्यापारी देवकृष्ण की पत्नी प्रियंका ने पति का कत्ल करवाने घर में नकली डकैती डलवाई। व्यापारी पति की हत्या करवाकर खुद को बंधक बनवाया। पुलिस के अनुसार पत्नी प्रियंका ही इस वारदात की मास्टरमाइंड है। मिर्च व्यापारी देवकृष्ण पुरोहित की हत्या के मामले में पुलिस ने प्रियंका सहित दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। अवैध संबंध के बिंदु पर भी जांच की जा रही है।

धार जिले के सरदारपुर थाना क्षेत्र के गोंदीखेड़ा गांव में सोमवार रात डकैती और हत्या की सनसनीखेज वारदात हुई। मिर्च व्यापारी देवकृष्ण पुरोहित की हत्या के इस मामले में पुलिस ने 12 घंटे में ही खुलासा किया है। खूनी डकैती सुनियोजित साजिश निकली। पुलिस को व्यापारी की पत्नी प्रियंका की भूमिका संदिग्ध मिली तो सख्ती से पूछताछ की। इसमें खुलासा हुआ कि पत्नी ने ही अपने किसी परिचित के जरिए पति की हत्या करवाई।

घटना की रात घर में केवल पति-पत्नी के होने की जानकारी आरोपियों को दी। आरोपियों ने पत्नी को अलग करने का नाटक किया और व्यापारी की हत्या कर दी। पुलिस ने प्रियंका और उसके साथी को हिरासत में लिया है।

शुरुआती जांच में सामने आया कि राजगढ़ जिले के निवासी बताया जा रहे मुख्य आरोपी कमलेश ने अपने साथी के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया। घटना के बाद प्रियंका ने आरोपियों को कुछ जेवर और 30 से 40 हजार रुपए नकद दिए। पहले लूट में लाखों के जेवर ले जाने की बात कही जा रही थी, लेकिन जांच में घटना ही फर्जी निकली। पुलिस अवैध संबंध के एंगल सहित हर पहलू पर जांच कर रही है। अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।

'लुटेरों' को जेवर-पैसे दिए …और फिर आरोपियों ने शोर मचाने को कहा, देव को पहले भी निशाना बनाने की कोशिशें की गई थीं

हत्या के बाद घर का सामान अस्त-व्यस्त किया गया। पत्नी के हाथ-पैर बांध पीडि़त दिखाने की कोशिश की गई। शोर मचाने को कहा गया। पुलिस के अनुसार देव को पहले भी निशाना बनाने की कोशिशें की गई थीं। हर बार बच गया। इस बार प्लानिंग के साथ वारदात को अंजाम दिया गया।

प्रमुख बिंदु

डकैती नकली-कत्ल असली:
धार के गोंदीखेड़ा में हुई मिर्च व्यापारी देवकृष्ण की हत्या
मर्डर केस का 12 घंटे में खुलासा
बिजनेसमैन की पत्नी प्रियंका ही वारदात की मास्टरमाइंड पति की हत्या करवाकर खुद को बंधक बनवाया
पत्नी सहित दो हिरासत में