
श्री धारेश्वर महादेव का छबीना 3 को
- प्रजा का हाल जाल जानने निकलेगे नगर भ्रमण पर
धार.
प्रतिवर्षनुसार निकलने वाला धारनाथ बाबा का छबीना इस वर्ष भी 3 सिंतबर सोमवार को शाही पालकी में प्रजा का हाल-चाल जानने नगर भ्रमण पर श्री धर्मस्थान रक्षक मंडल के तत्वावधान में निकलेंगे। इस आयोजन को भव्यता प्रदान कर परंपरागत निकालने के लिए श्री धर्मस्थान रक्षक मंडल समिति धार की बैठक हुई। इस दौरान मंडल संरक्षक द्वारकाधीश अग्रवाल, अध्यक्ष डॉ शरद विजयवर्गीय, कार्यवाहक अध्यक्ष, डॉ मनोहरसिंह ठाकुर, महामंत्री ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, उपाध्यक्ष भगवानदास मालवीय, कन्हैयालाल यादवा, शशि श्रीवास्तव (एडव्होकेट), कोषाघ्यक्ष बलवीर अरोरा, सचिव अजयसिंह ठाकुर (एडव्होकेट), प्रचारमंत्री ईश्वरसिंह ठाकुर, सहसचिव सुनील वर्मा, अषोक चोरे, रिंकु यादव, सहप्रचार मंत्री राजेश चौहान, मयंक डोड, सोमु यादव, संगठन मंत्री यश ठाकुर, छोटेलाल डोड, सजन बोरदिया, लखन शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य डॉ राजेश मिश्रा, सुदर्शन शास्त्री, हरी तिवारी, ईश्वर परमार, ओम पडियाल, अमन डोड, महेश देवडा सहित सदस्यों की उपस्थिति में समिति को यथावत रखा है। इस वर्ष भी धारनाथ बाबा धार महाराज की शाही पालकी में विराजीत होकर 3 सितंबर को शाम 4 बजे मांझी समाज के युवाओं द्वारा नंगे पैर कंधे पर उठाकर धारेश्वर महादेव मंदिर पुजारी के पूजा पाठ पश्चात निकलेगे। मंडल द्वारा इस वर्ष भी धार नगर की धर्मप्रेमी जनता के साथ दो दिन पूर्व जुुलुस के रूप में धारेश्वर मंदिर पहुंच बाबा को पोषाख अर्पित की जाएगी।
----------
प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने की कवायद
- प्लास्टिक का उपयोग नही करने का दिया संदेश
सादलपुर.
शासकीय हाई स्कूल सादलपुर में नेहरू युवा केंद्र धार व वंदे मातरम युवा मंडल द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के अंर्तगत हाथ धुलाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्वच्छता पखवाड़े के बारे मे विस्तार से जानकारी दी गई। यह पखवाड़ा कार्यक्रम 15 अगस्त तक चलाया जाएगा और साथ ही पौधा रोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्लॉस्टिक मुक्त गांव व पर्यावरण बचाने को लेकर भी छात्र छात्राओं को जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि रामभरोसे वर्मा व विशेष अतिथि प्राचार्य अनिता चिंचोलेकर थी। इस दौरान जीशान खान, वंदेमातरम युवा मंड़ल अध्यक्ष अक्षय पांचाल, कुसुम यादव, आनंदी लाल राठौर, ओमप्रकाश कौशल, भगवान परमार, लीला चौहान, सुनीता कुशवाहा, इंद्रजीत सुगंधी, श्रद्धा शर्मा आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम में पचास से अधिक पौधे रोपे गए। वहीं संस्था प्राचार्य अनिता चिचोलिकर ने गमले में फूल के पौधों का रोपण भी करवाया। वहीं पतंजलि योग समिति के जिलाध्यक्ष रामभरोसे वर्मा ने महा औषधी गिलोई का रोपण कर इसके ऊपयोग की जानकारी देते हुए बच्चो से तुलसी, एलोवेरा, आंवला का पौधा अपने-अपने घर रोपकर उसके संरक्षण का संकल्प करवाया।
Published on:
13 Aug 2018 10:29 am
बड़ी खबरें
View Allधार
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
