धार

दिव्यांग ने खुद बना लिया शौचालय

शौचालय बनाने के लिए वह स्वयं गेती, फावडा लेकर जुट गई और सप्ताह भर में शौचालय तैयार कर लिया।

2 min read
Jan 19, 2018

कहते है मन में दृढ़ इच्छाशक्ति हो तो कोई भी काम आसान हो जाता है। ऐसी ही कुछ सोच है पेटलावद जनपद के रामपुरिया गांव की निवासी दिव्यांग अनीता पति सोहन कटारा की। उसने दिव्यांग होने पर भी हार नही मानीं। अनिता के घर में शौचालय नहीं था और गांव के अधिकतर घरों में शौचालय बन चुके थे। उसके मन में भी विचार आया कि मेरे घर में भी शौचालय होना चाहिए। बस अपना शौचालय बनाने के लिए वह स्वयं गेती, फावडा लेकर जुट गई और सप्ताह भर में शौचालय तैयार कर लिया।
सरपंच अनिल निनामा एवं सचिव लक्ष्मीनारयण ने बताया कि हमने ग्राम वासियों को शौचालय बनाने के लिए शासन से 12 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि दिये जाने की जानकारी दी एवं उपयोग की समझाइश दी। इससे प्रेरित होकर अनिता ने भी सरकार से मिलने वाली मद्द का इंतजार नहीं करते हुए स्वंय के व्यय से शौचालय निर्माण कर लिया। अनिता कटारा ने चर्चा के दौरान बताया कि उसे शौच के लिए बाहर जाने पर शर्म महसूस होती थी। इसलिए उसने अपनी इज्जत और सम्मान को ध्यान में रखते हुए शौचालय निर्माण की सोची और यह भी सोचा की शासन से मदद मिले या ना मिले, लेकिन शौच के लिए मुझे बाहर नहीं जाना पड़ेगा और गंदगी से भी निजात मिल जाएगी, जिससे परिवार जन स्वस्थ रहेंगे। शौचालय निर्माण के लिए शासन की मदद का इंतजार करने वालो के लिए दिव्यांग अनीता क्षेत्र में मिशाल बन गई है। गांव के परिवारों को प्रेरित करने के लिए स्वच्छ भारत अभियान के प्रेरक अन्य परिवारों को भी अनीता का उदाहरण देते हैं।
ट्रैक्टर की टक्कर से एक की मौत, महिला घायल
बुधवार रात 8 बजे के लगभग स्टेट हाईवे पर कॉलेज के सामने एक ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी इसमें बाइक सवार की मृत्यु हो गई और महिला घायल हो गई। जानकारी के अनुसार फूलसिंह डामर निवासी कजलिया और लक्ष्मी पिता रामा चरपोटा निवासी रामगढ़ पेटलावद से रामगढ़ जा रहे थे। तभी कॉलेज के सामने ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। नागरिकों ने 108 को सूचना दी। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां फूलसिंह ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं लक्ष्मी का उपचार किया जा रहा है। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

Published on:
19 Jan 2018 03:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर