
VIDEO गटकी जहरीली ताडी हो गई मौत
टांडा-धार.
घर आए मेहमानों के स्वागत के लिए लाई ताडी ही जानलेवा बन गई। ताडी पीने से बाद एक और बाद में दो मौत हो गई। इनमें एक महिला भी शामिल है।
जानकारी के अनुसार टांडा थाना अंतर्गत ग्राम झाडमलिया निवासी हेलसिंह पिता सुरसिंह के यहां पर महिला थारी बाई पति इंदरसिंह व हषरु पिता इंदर सिंह मेहमान आए थे। महिला व उसका बेटा नुक्ते का कार्यक्रम होने के चलते ग्राम खेरली से झाडमलिया आए थे। इसके चलते गांव से ही 5 लीटर ताड़ी लेकर आया था। सभी लोग ने साथ में बैठकर पी रहे थे। कुछ देर बाद अचानक सभी लोग बेहोश होने लगे। परिवार के रुमालसिंह सहित अन्य सदस्य जिन्होंने ताड़ी नहीं पी थीए उन्होंने सबसे पहले ज्यादा तबीयत बिगडऩे पर नसरु को गांव से ग्राम बोरी लेकर गए थेए जहां पर नसरु को मृत घोषित कर दिया था।
मेहमान आने के कारण गांव से ही ताड़ी लेकर आए थे
इधर हेल सिंह, थारी बाई, हषरु की तबीयत बिगडऩे पर परिजन ही देर रात धार जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। घायल हेलसिंह ने बताया कि मेहमान आने के कारण गांव से ही ताड़ी लेकर आए थे, जिसके तीन गिलास पीने के बाद अचानक तबीयत बिगडी व उलटी होने लगी। तबीयत खराब होने पर सभी लोग घर में ही लेटे हुए थे, कुछ देर बाद परिजन नसरु को बोरी लेकर गए थे, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। एवं काली पति इन्दरसिंह की धार अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।
दोपहर 3.4 बजे अन्य 5.6 लोगों को उल्टियां होने लगी। जिन्हें इलाज के लिए बोरी ले जाया गया। पुलिस के मौके पर पहुचने के बाद जानकारी जुटाई कर अन्य जिन लोगों ने ताड़ी पी थी इस तरह कुल तरह लोगों को उपचार ले लिए हॉस्पिटल भेजा गया। टांडा पुलिस द्वारा मौके स्थल से ताड़ी पीने वाला मिट्टी और प्लास्टिक का बर्तन जब्त किया है।
Published on:
17 Apr 2023 09:10 pm
बड़ी खबरें
View Allधार
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
