26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्कूल जा रही 16 साल की लड़की पर सिरफिरे ने किया चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती

लड़की पर हमला करने के बाद आरोपी युवक फरार..बीते कुछ दिनों से लड़की को परेशान कर रहा था सिरफिरा...  

2 min read
Google source verification

धार

image

Shailendra Sharma

Dec 03, 2022

dhar.jpg

धार. मध्यप्रदेश के धार जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं और ऐसा लग रहा है जैसे उनमें कानून का खौफ खत्म हो रहा है इसलिए वो एक के बाद एक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला धार जिले के कुक्षी का है जहां एक 16 साल की लड़की पर एक सिरफिरे आशिक ने सरेराह चाकू से हमला कर दिया और फरार हो गया। लड़की को गंभीर हालत में पहले कुक्षी के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया था जहां से हालत गंभीर होने पर बड़वानी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां ऑपरेशन के बाद अब लड़की की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

स्कूल जा रही लड़की पर चाकू से हमला
घटना शनिवार सुबह करीब 10 बजे के आसपास की है। बताया जा रहा है कि 16 साल की नाबालिग पढ़ाई के लिए कुक्षी के आजाद नगर में रहने वाले अपने रिश्तेदार के घर रहती है। वो रोजाना की तरह शनिवार को भी घर से स्कूल जाने के लिए निकली लेकिन रास्ते में एक सिरफिरे आशिक ने उसका रास्ता रोक लिया और वो कुछ समझ पाती इससे पहले ही उस पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी युवक का नाम जगदीश बताया जा रहा है जो कि लड़की को बीते कुछ दिनों से परेशान कर रहा था। घटना लड़की के घर से कुछ ही दूरी की है। लड़की पर हमला करने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला।

यह भी पढ़ें- सामान उठाकर शादी के मंडप से भागे बाराती, दूल्हा भी हुआ गायब, जानिए पूरा मामला


लोगों ने पहुंचाया अस्पताल, हालत खतरे से बाहर
चाकू के हमले में घायल लड़की ने मदद के लिए शोर मचाया तो लोग तुरंत मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक आरोपी युवक जगदीश भाग चुका था। घायल लड़की को लोग कुक्षी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे लेकिन हालत गंभीर होने के कारण वहां से उसे बड़वानी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बड़वानी जिला अस्पताल में युवती का ऑपरेशन किया गया है और फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना का पता चलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरु की। एसडीओपी कुक्षी दिलीप सिंह बिलवाल ने बताया कि युवक जगदीश की तलाश की जा रही है वहीं बालिका का ऑपरेशन हो गया है और स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है।

यह भी पढ़ें- भगवान के सामने माथा टेकने झुका युवक फिर नहीं उठा, पुजारी ने हिलाया तो निकल चुके थे प्राण