14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

9वीं की छात्राओं ने किया कक्षाओं का बहिष्कार

अंग्रेजी व विज्ञान विषय का पीरियड नहीं लगने से परेशान हैं छात्राएं

2 min read
Google source verification

धार

image

Arjun Richhariya

Dec 01, 2017

girls protest

धरमपुरी. यहां का शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आए दिन विवादों के कारण चर्चा में रहता है। कभी प्राचार्य व शिक्षक के बीच विवाद, तो कभी प्राचार्य और छात्राओं के बीच विवाद के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। गुरुवार को भी एक बार फिर शाकउमा विद्यालय की कक्षाओं में पीरियड न लगने से हंगामे की स्थिति निर्मित हुई। विद्यालय की 9वीं-बी की छात्राओं ने कक्षा में विज्ञान व अंग्रेजी विषय का पीरियड नहीं लगने से परेशान होकर कक्षा का बहिष्कार कर दिया। नाराज व परेशान छात्राएं विद्यालय से भी बाहर निकल आई, जिन्हें शिक्षकों द्वारा समझाकर वापस विद्यालय लाया गया। छात्राओं द्वारा कक्षाओं के बहिष्कार की सूचना मिलते ही पुलिस उपनिरीक्षक संतोष पाटीदार भी विद्यालय पहुंचे।
शासकीय कउमा विद्यालय की 9वीं बी की छात्राओं ने गुरुवार को कक्षा का बहिष्कार कर दिया। कक्षाओं का बहिष्कार कर छात्राएं विद्यालय परिसर में ही बैठ गई। कक्षा का बहिष्कार कर रही छात्राओं ने बताया कि गत 5 महीने से 9वीं में विज्ञान व अंग्रेजी का नियमित पीरियड नहीं लग रहा है। दोनों महत्वपूर्ण विषय हैं। इस संबंध में संस्था प्राचार्य को लिखित व मौखिक रूप से भी बार-बार अवगत करा चुके है लेकिन अभी तक पीरियड लगना प्रारंभ नहीं हुए हैं। हमें कहा जाता है कि कोचिंग लगवा लो।
छात्राओं ने बताया कि कक्षा 9वीं बी में 8 8 छात्राएं अध्ययनरत है। अगले महीने दिसंबर माह में 8 दिन बाद हमारी अद्र्धवार्षिक परीक्षा होने वाली है। अंग्रेजी व विज्ञान का पीरियड नहीं लगने से इन विषयों की परीक्षा में हम कैसे उत्तीर्ण हो पाएंगे। छात्राओं ने बताया कि कक्षा में पीरियड नहीं लगने से हम इतने परेशान हो गए है कि अब अगर हमारी समस्या का हल नहीं होता है तो हमें 181 पर शिकायत करना पड़ेगा।
विद्यालय में हंगामें की सूचना मिलते ही पुलिस उपनिरीक्षक संतोष पाटीदार विद्यालय पहुंचे और छात्राओं से चर्चा की। छात्राओं ने अपनी पढ़ाई संबंधित अपनी संपूर्ण समस्याओं से एसआई संतोष पाटीदार को अवगत कराया। इसके बाद एसआई पाटीदार ने उक्त मामले में संस्था प्रचार्य प्रज्ञा बाछोदिया से चर्चा की। प्राचार्य बाछोदिया ने कहा कि हमने शिक्षक की कमी के सम्बन्ध में वरिष्ठों को अवगत करा दिया है। हमारे द्वारा छात्राओं को कोचिंग में पढऩे की बात नहीं कही गई है।