हादसे के बाद एक साथ जब घायलों को धामनोद लाया गया, तो अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल नजर आया। डॉक्टर और स्टॉफ द्वारा घायलों का उपचार किया। कई लोगों के सिर और हाथ-पैरों में चोटें आई है। घटनास्थल से घायलों को अस्पताल लाने के लिए जिस एंबुलेंस को भेजा गया था, उसके टायर भी पुराने हो चुके थे। टायर से तार बाहर निकल अया। ऐसे में घायलों को लाते समय भी रिस्क रही। अस्पताल की व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।