6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2026: भाजपा नेता के घर चल रहा था सट्टे का खेल, पूर्व पार्षद सहित चार गिरफ्तार

IPL 2026: मध्य प्रदेश में पुलिस ने भाजपा के पूर्व महामंत्री शांतिलाल सिर्वी के घर आइपीएल का सट्टा खेलते हुए चार आरोपियों को पकड़ा है।

2 min read
Google source verification

धार

image

Akash Dewani

Apr 06, 2026

IPL 2026 Betting Racket Operating at BJP Leader Residence busted Four Arrested MP news

IPL Betting Racket Operating at BJP Leader Residence busted (फोटो- Patrika.com)

MP news: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के हाई-वोल्टेज मुकाबलों के बीच सट्टेबाजी का काला खेल भी तेज हो गया है। धार जिले में सटोरियों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और कई लोगों को गिरफ्तार किया। हैरानी की बात ये है कि ये सट्टे का खेल भाजपा नेता के घर पर चल रहा था। मौके से नकदी, मोबाइल और सट्टा से जुड़ा सामान भी बरामद हुआ।

भाजपा के पूर्व महामंत्री के घर चल रहा था सट्टे का खेल

दरसल, जिले के बदनावर में बीती रात क्राइम ब्रांच की टीम ने दबिश देकर भाजपा के पूर्व महामंत्री शांतिलाल सिर्वी के घर आइपीएल का सट्टा खेलते हुए चार आरोपियों को पकड़ा है। इनमें सिर्वी सहित पूर्व पार्षद विनय पिता छगनलाल जाट, शानू उर्फ आदित्य राजेश माहेश्वरी और अभिषेक पिता गोपाल गोयल शामिल है। चारों को पुलिस टीम ने मौके से धरदबोचा।

कई दिनों से चल रहा था सट्टे का खेल

आरोपियों द्वारा समूह बनाकर कई दिनों से आइपीएल क्रिकेट मैचों पर सट्टा चलाया जा रहा था। जिसकी शिकायतें एसपी मयंक अवस्थी तक पहुंची। एसपी के निर्देश पर क्राइम ब्रांच की टीम ने रविवार रात में आरोपी सिर्वी के अणु नगर स्थित घर पर धावा बोला। जैसे ही पुलिस यहां पहुंची, आरोपी उन्हें देखकर हैरान हो गए। मौके से एक लेपटॉप, छह मोबाइल सहित सट्टे का लाखों का हिसाब-किताब डायरी और अन्य सामग्री बरामद हुई है।

जीत-हार पर लाखों का दांव

नगर में हर साल आइपीएल शुरु होते ही किक्रेट के सटोरिए सक्रिय हो जाते हैं। इस सीजन में भी जब से मैच चालू हुए, तभी से सट्टे का खेल भी चल रहा था। हर मैच में कौन खिलाड़ी कितने रन बनाएगा और कौन सी टीम जीत दर्ज करेगी। इस पर दांव लगाते हुए सट्टा खेल जा रहा था। आरोपी खाइवाल बनकर सीधे मोबाइल पर सट्टा लिखते और कमिशन पेटे भुगतान करते थे।

रसूख के दबाव में नहीं हो रही थी कार्रवाई

बदनावर में आरोपियों द्वारा रसूख के दम पर अवैध धंधे चल रहे थे। लेकिन कार्रवाई नहीं हो पा रही थी। एसपी के संज्ञान में मामला आने के बाद छापेमार कार्रवाई हुई। पुलिस द्वारा चारों के खिलाफ जुआ एक्ट में प्रकरण दर्ज कर तहसील न्यायालय में पेश किया गया। जहां से आरोपियों को जमानत मिल गई।

मारपीट, लड़ाई झगड़े के अपराध दर्ज

बदनावर टीआई अमित कुशवाह के मुताबिक सट्टा संचालक शांतिलाल सिर्वी के खिलाफ थाने पर पूर्व में भी 10 से 12 अपराध दर्ज है। जिसमें लोगों से मारपीट सहित लड़ाई-झगड़े के केस शामिल हैं। आरोपी में विनय पूर्व पार्षद के साथ ही भाजयुमो नगर मंडल महामंत्री रह चुका है। (MP news)