20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बकरियां चराने गई महिला पर किया तेंदुए ने हमला

वन्य प्राणी और मानव हिंसा ना हो इसके लिए लोगों को जंगलों में नहीं जाना चाहिए

less than 1 minute read
Google source verification

धार

image

Amit Mandloi

Nov 11, 2022

बकरियां चराने गई महिला पर किया तेंदुए ने हमला

बकरियां चराने गई महिला पर किया तेंदुए ने हमला

मांडू .

वन परिक्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 6 लंबा तालाब वन परिक्षेत्र में बकरियां चराने गई महिला पर दोपहर में तेंदुए ने हमला कर दिया । हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई । तेंदुए के हमले से महिला के मुंह और हाथों पर चोट आई घायल महिला ग्राम लंबा तालाब की ही निवासी है । सकरी बाई मांगीलाल भाबर ने बताया कि लाल बंगला वन परिक्षेत्र की तरफ बकरियां चरा रही थी कि अचानक तेंदुए ने बकरी पर हमला कर दिया बकरी को बचाने के लिए जब मैं भागी तो उसने मुझे भी घायल कर दिया ।

कई मर्तबा लोगों को समझाइश दी जाती है

जैसे तैसे वहां से भागकर परिजनों को बताया परिजन मुझे प्राथमिक उपचार के लिए हॉस्पिटल लेकर पहुंचे । इधर वन विभाग का कहना है कि कई मर्तबा लोगों को समझाइश दी जाती है वन परिक्षेत्र के अंतर्गत वन्य प्राणी विचरण करते रहते हैं वन्य प्राणी और मानव हिंसा ना हो इसके लिए लोगों को जंगलों में नहीं जाना चाहिए । मांडू रेंजर शिव शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि घायल महिला को उपचार कराया गया है और मुनादी करा दी गई है मौके पर डिप्टी रेंजर जगदीश मालवीय अपनी टीम के साथ पहुंचे थे।

जिला क्रिकेट टीम में घटगारा व बदनावर के दो खिलाड़ी शामिल

14 नवंबर से खरगोन में शुरू होगी अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता

बदनावर. इंदौर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर जिला क्रिकेट स्पर्धा खरगोन जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा 14 नवंबर से आयोजित की जाएगी। इसके लिए धार जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा धार के उदय रंजन क्लब मैदान पर चयन ट्रायल प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें अंडर 15 क्रिकेट टीम की घोषणा हुई। जिला टीम में घटगारा के सौम्य शैलेन्द्र सोलंकी व बदनावर के नितिन बुंदेला पटवारी को भी लिया गया। दोनों क्रिकेट के अच्छे खिलाड़ी है।