19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी के धार में अर्धनग्न शव मिलने से सनसनी, मचा हड़कंप

MP Dhar Breaking: मध्यप्रदेश के धार में सनसनीखेज वारदात के बाद, इलाके में हड़कंप, दहशत में आए लोग... पुलिस ने शुरू की जांच, सीसीटीवी में सामने आया दर्दनाक सच

2 min read
Google source verification

धार

image

Sanjana Kumar

Mar 19, 2026

MP Dhar Braking

MP Dhar Braking: आनंद चौपाटी पर अर्धनग्न शव मिलने के बाद मामले की जांच करती पुलिस। (Photo:patrika)

MP Dhar Breaking: मध्यप्रदेश के धार से चौकाने वाली खबर सामने आई है। यहां गुरुवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई। जब करीब 5.30 बजे आनंद चौपाटी के पास एक युवक का खून से सना अर्धनग्न शव मिला। सुबह टहलने पहुंचे लोगों ने जैसे ही शव देखा, इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

शव के पास मिला चाकू

मौके पर पहुंची धार कोतवाली थाना पुलिस ने शव की शिनाख्त कुनाल जोशी (35) के रूप में की है। फिलहाल मिल रही जानकारी के मुताबिक मृतक एक पुजारी परिवार से था। इससे घटना और भी गहरा गई है। घटना स्थल पर भारी मात्रा में खून फैला हुआ था। शव के पास ही एक चाकू भी मिला है। चाकू मिलने के बाद मामला और संदिग्ध हो गया है।

इलाका घेरकर पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की गंभीरता को देखते हुए CSP सुजावल जग्गा(IPS) और थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेरकर मामले की जांच शुरू की है। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाकर सबूत एकत्रित किए जा रहे हैं। ताकि घटना के हर पहलू को समझा जा सके।

सीसीटीवी फुटेज से खुला राज, पूछताछ में सामने आया पूरा सच

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो देखा युवक खुद को दर्दनाक तरीके से चाकू से गोद रहा था। उसने पहले अपना गला काटा, फिर हाथों की कलाई और शरीर के अन्य अंगोंं पर चाकू से गोद लिए। ऐसा करते-करते सड़क पर हर जगह खून फैल गया और फिर वह गिर पड़ा। अधिकारियों का कहना है कि उनकी पहचान कुनाल जोशी पिता सूर्यनारायण जोशी आनंदनगर निवासी का है। पूछताछ में पता चला कि वह शराब का आदी था, कई दिनों से मेंटली हेल्थ भी सही नहीं लग रही थी।

स्थानीय लोग दहशत में

स्थानीय लोगों ने सुबह जब शव देखा तो वह दहशत में आ गए। पूरे इलाके में सनसनी मच गई। लोग आपस में बातें करते नजर आए कि आखिर ये मौत है या आत्महत्या?

हर एंगल से जांच

फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है। वहीं लोग इस रहस्यमय मौत से हैरान हैं।