
,,
PM Mitra Scheme: मध्य प्रदेश के धार जिले की बदनावर तहसील के भेंसोला गांव में पीएम मित्र पार्क (PM MITRA Park) के एमओयू आज यानि रविवार को साइन हो गए। ज्ञात हो कि धार में पीएम मित्र पार्क बनाने की भारत सरकार से औपचारिक मंजूरी मिली थी। जिसके बाद आज 21 मई, 2023 को भारत सरकार के कपड़ा मंत्रालय और मध्य प्रदेश सरकार के बीच इस पार्क को लेकर एमओयू साइन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय कपड़ा और रेल राज्य मंत्री दर्शना विक्रम जरदोश के साथ ही कपड़ा मंत्रालय और राज्य सरकार के अधिकारी मौजूद रहे।
मध्यप्रदेश को मिली इस सौगात पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की ओर से पीएम मोदी को धन्यवाद दिया गया। यहां उनके द्वारा कहा गया कि आज सौभाग्य का दिन है, जब पीएम मोदी ने हमें पीएम मित्र पार्क की अद्भुत सौगात दी है। उन्होंने कहा कि धार में पीएम मित्र पार्क की मंजूरी और भारत सरकार के कपड़ा मंत्रालय व प्रदेश सरकार के बीच समझौता हस्ताक्षर होने पर मध्यप्रदेशवासियों को बधाई और आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।
यहां उन्होंने ये भी कहा कि इससे न केवल हमारे लाखों भाई-बहनों को रोजगार मिलेगा, बल्कि प्रदेश के विकास को भी एक नई गति मिलेगी। ये है विकास और समृद्धि की नई उड़ान!
ज्ञात हो कि पिछले दिनों केन्द्र सरकार के कपड़ा मंत्रालय ने देशभर में बनने वाले 7 पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क मंजूर किए थे, जिनमें एक पार्क मध्यप्रदेश के धार जिले में स्थित भैंसोला की डेढ़ हजार एकड़ जमीन पर विकसित होना है। ऐसे में अब 21 मई को केन्द्र और मध्यप्रदेश सरकार के बीच इस पार्क को लेकर एमओयू साइन हो गया है, केन्द्र सरकार दो चरणों में 500 करोड़ रुपए की विकास पूंजी इस पार्क के लिए देगी।
यहां ये भी बता दें कि यह मेगा पार्क धार जिले के भेंसोला गांव में 1563 एकड़ जमीन पर बनाया जा रहा है। पूरी जमीन एमपीआईडीसी के कब्जे में है। यह साइट इंदौर से 110 किलोमीटर और पीथमपुर औद्योगिक क्लस्टर से 85 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह रतलाम से 50 किलोमीटर और दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे से 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसी तरह निकटतम बंदरगाह हजीरा से दूरी 452 किलोमीटर है।
बताया जाता है कि पीएम मित्रा पार्क 50,000 लोगों के लिए डायरेक्ट रोजगार और 1.5 लाख लोगों को इनडायरेक्ट रोजगार पैदा करेगा जिससे पूरे मालवा क्षेत्र, विशेष रूप से धार, झाबुआ और रतलाम जिलों को सीधा लाभ होगा। यह इस क्षेत्र के आदिवासी युवाओं और महिलाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर होगा।
इसके अलावा, यह भारतीय टेक्सटाइल सेक्टरर की प्रतिस्पर्धा को बढ़ाएगा और दुनिया भर के प्रमुख निवेशकों को आकर्षित करेगा। पीएम मित्र पार्क भेंसोला, एमपी पहले ही 6,000 रुपये से ज्यादा आकर्षित कर चुका है। मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में आज मध्य प्रदेश एक आकर्षक बाजार के रूप में उभरा है। राज्य में अपैरल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स की संख्या जो 2003 में 11 थी, जो अब बढ़कर 53 हो गई है।
आमतौर पर 100 करोड़ रुपये या अधिक निवेश अलग-अलग सेक्टर्स में कस्टमाइज्ड पैकेज का दावा करने के पात्र हैं। हालांकि, अपैरल सेक्टर श्रम प्रधान है और मुख्य रूप से महिला श्रमिकों को रोजगार देता है, इसलिए राज्य सरकार ने 25 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश पर अपैरल इंडस्ट्री को मेगा दर्जा दिया है।
Updated on:
21 May 2023 09:20 pm
Published on:
21 May 2023 05:35 pm

बड़ी खबरें
View Allधार
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
