13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुरु ब्रह्मा, गुरु विष्णु, गुरु देवो महेश्वरा गुरु साक्षात परब्रह्म, तस्मै श्री गुरुवे नम

-नित्यानंद आश्रम में उमड़ी भक्तों की भीड़, बड़ी संख्या में लोगों ने किए दर्शन

2 min read
Google source verification

धार

image

Amit Mandloi

Jul 03, 2023

गुरु ब्रह्मा, गुरु विष्णु, गुरु देवो महेश्वरा गुरु साक्षात परब्रह्म, तस्मै श्री गुरुवे नम

गुरु ब्रह्मा, गुरु विष्णु, गुरु देवो महेश्वरा गुरु साक्षात परब्रह्म, तस्मै श्री गुरुवे नम

-मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों से भी आए गुरु भक्त दर्शन करने -हजारों लोगों ने ग्रहण की प्रसादी

धार. गुरु ब्रह्मा, गुरु विष्णु, गुरु देवो महेश्वरा, गुरु साक्षात परब्रह्म, तस्मै श्री गुरुवे नम...। अर्थात गुरु ही ब्रह्मा है, गुरु ही विष्णु है और गुरु ही भगवान शंकर है। गुरु ही साक्षात परब्रह्म है। ऐसे गुरु को मैं प्रणाम करता हूं। यह आस्था सोमवार को शहर में स्थित नित्यानंद आश्रम में शिष्यों ने अपने गुरु के प्रति गुरु पूर्णिमा के अवसर पर व्यक्त की। बता दें कि हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा का त्योहार मनाया गया।

इस पर्व पर अपने गुरु के प्रति आस्था को प्रगट की जाती है तथा विधिवत रूप से गुरु पूजन किया जाता है। इसलिए इस पर्व को व्यास पूर्णिमा भी कहते हैं। इस दिन को चारों वेदों के रचयिता और महाभारत जैसे महाकाव्य की रचना करने वाले वेद व्यास का जन्म हुआ था। यह पर्व अपने आराध्य गुरु को श्रद्धा अर्पित करने का महापर्व है। सोमवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर नित्यानंद आश्रम में अलग ही माहौल देखने को मिला। अल-सुबह ही गुरु के दर्शन करने के लिए भक्तों का आना शुरू हो गया था। बताया जा रहा है कि गुरु पूर्णिमा के पूर्व ही गुरुभक्तों का आना शुरू हो गया था। आश्रम में मध्यप्रदेश के अलावा राजस्थान और गुजरात सहित अन्य राज्यों से गुरु दर्शन के लिए पहुंचे। सुबह ब्रह्मा मुहूर्त में 11 ब्राह्मणों ने बापजी श्री का जलाभिषेक व महापूजन किया गया। इसके बाद आरती की गई। वहीं प्रसादी का भोग लगाया गया। दोपहर में निकली पालकी यात्रा नित्यानंद आश्रम में सुबह से लेकर देर रात तक भक्तों की भीड़ पहुंची। यहां पर गुरु भक्तों ने बापजी श्री के दर्शन किए और गुरु मंत्रों का जाप भी किया। दोपहर तक काफी संख्या में लोगों की भीड़ दर्शन के लिए उमड़ पड़ी थी। आश्रम में प्रसादी का भी आयोजन किया गया। दर्शन करने आए गुरु भक्तों ने प्रसादी भी ग्रहण की। दोपहर में बापजी श्री की पालकी यात्रा भी निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में गुरु भक्त शामिल हुए।