
धार. मध्यप्रदेश के धार जिले में भाजपा ने कांग्रेस से नगर पालिका की सीट छीनते हुए अपना परचम लहरा दिया है, रविवार को जिले में तीन स्थानों पर नगर सरकार के फैसले हुए, जिसमें दो स्थानों पर कांग्रेस की जगह फिर से कांग्रेस की सीटें आई, लेकिन धार नगर पालिका में भाजपा ने कांग्रेस से सीट छीन ली है, यहां पिछली बार कांग्रेस के नगर अध्यक्ष थे, लेकिन अब यहां भाजपा की अध्यक्ष रहेंगी। इस कारण धार में जीत का जश्न जमकर मनाया जा रहा है।
धरमपुरी और राजगढ़ में कांग्रेस की नगर सरकार बनने से कांग्रेस में खुशी की लहर है, कहीं ढोल बज रहे हैं तो कहीं मिठाईयां बांटी जा रही है तो कहीं पर आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया जा रहा है, क्योंकि जहां धरमपुरी में एक बार फिर नगर परिषद में कांग्रेस का परचम लहाराया है, तो वहीं दूसरी और राजगढ़ में भी कांग्रेस की नगर परिषद बनी है।
आपको बतादें कि रविवार को मध्यप्रदेश के धार जिले में धरमपुरी, धार और राजगढ़ नगर परिषद के अध्यक्ष के चुनाव हुए। जिसमें धरमपुरी नगर परिषद में एक बार फिर कांग्रेस की जीत हुई, यहां कांग्रेस की अधिकृत उम्मीदवार निक्की डॉक्टर जियाउल हक अध्यक्ष निर्वाचित हुई, यहां कुल 15 वार्डों में से 9 वार्डों में कांग्रेस के पार्षद जीते थे, वहीं भाजपा 5 सीटों पर सिमटी थी और निर्दलीय के महज १ पार्षद थे। जिससे पहले ही साफ नजर आ रहा था कि यहां कांग्रेस की ही नगर परिषद अध्यक्ष बनेगी।
धार में खिला कमल
धार नगर पालिका में भाजपा की नगर की सरकार बनी है, यहां भाजपा के 19 पार्षद चुने गए थे, वहीं कांग्रेस के 9 और निर्दलीय 3 पार्षद चुने गए थे, जिससे साफ हो गया था कि यहां भाजपा का अध्यक्ष निर्वाचित होगा, ऐसा ही हुआ। भाजपा से अध्यक्ष पद की उम्मीद्वार नेहा बोड़ाना को 19 मत मिले, जबकि कांग्रेस की मीना शांतु डोड को 10 मत मिले थे, कुल 30 पार्षदों ने यहां मतदान किया, जिसमें से एक मत निरस्त हो गया। भाजपा की जीत दर्ज होते ही भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखा गया, घोषणा होते ही नगर में विजयी जुलूस निकाला गया। यहां पहले कांग्रेस के अध्यक्ष पर्वत सिंह चौहान थे, इस प्रकार यहां भाजपा ने कांग्रेस से सीट छीन ली है।
राजगढ़ में कांग्रेस की जीत
राजगढ़ नगर परिषद में कांग्रेस प्रत्याशी सवेरा महेश जायसवाल की जीत हुई, उन्हें 9 वोट मिले, जबकि भाजपा की रितु निलेश को महज 6 वोट मिले।
Published on:
12 Feb 2023 01:34 pm
बड़ी खबरें
View Allधार
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
