10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब पुलिस की पकड में आया शराब माफिया रिंकू

- कुक्षी न्यायालय में किया पेश मिला रिमांड

2 min read
Google source verification

धार

image

Amit Mandloi

Oct 30, 2022

अब पुलिस की पकड में आया शराब माफिया रिंकू

अब पुलिस की पकड में आया शराब माफिया रिंकू

धार-कुक्षी.

कुक्षी की अवैध शराब मामले में फरार शराब माफिया रिंकू भाटिया दिल्ली जाने से पहले पुलिस की गिरफ्त में आ गया। पुलिस अधीक्षक आदित्यप्रतापसिंह ने बताया कि मुखबीर से सूचनामिली थी कि रिंकू भाटिया परिवार सहित दिल्ली भागने की फिराक में है। सूचना इंदौर सीआईएसएफ को दी गई। इसके बाद पुलिस ने उसे इंदौर एयरपोर्ट से पकड लिया। रविवार को उसे कुक्षी न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे दो दिन के लिए पुलिस रिमांड पर सौंप दिया है।

10 हजार रुपए का था इनाम
इस मामले में धार पुलिस ने शराब ठेकेदार भाटिया को भी आरोपी बनाया था। साथ ही १० हजार रुपए का भी घोषित किया गया था। लंबे समय बाद आरोपी भाटिया को धार पुलिस की सूचना पर इंदौर पुलिस और सीआईएसएफ ने एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद भाटिया को कुक्षी लाया गया है। कुक्षी में रविवार को न्यायालय पेश कर रिमांड लिया। न्यायालय ने भाटिया को दो दिन यानी 1 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर सौंप दिया है। इस रिमांड के दौरान भाटिया से विभिन्न बिंदुओं पर पुलिस पूछताछ करेगी।

सिर्फ वृत बदल दिए

आबकारी विभाग में मैदानी और आफिस में कई लोग वर्षों से अटैच है। रविवार को कलेक्टर ने कई को इधर-उधरकर दिया है। वर्षों से जमे फिल्ड अधिकारियों का सिर्फ वृत्त बदला जाताहै बाद में ये जुगाड बैठाकर मनपसंद जगह वापस आ जाते है।

इनके स्थान भी बदले

अधिकारी - वर्तमान पदस्थापना - नवीन पदस्थापना
राजेश कुमार जैन - गंधवानी - धार-सागौर
प्रशांत मंडलोई - कुक्षी-बदनावर-ब - बदनावर-ब व अ
शंभूदयाल जाटव - आसवानी प्रभारी - सरदारपुर
सुनीलदत्त भट्ट - मनावर - कुक्षी
गोपालसिंह राठौड़ - सरदारपुर - गंधवानी
सीएस मीणा - बदनावर-अ - मनावर-धरमपुरी
राधेश्याम रॉय - धार व कंट्रोलर धार - प्रभारी बोराली डिस्टलरी
देवेंद्र कुमार शर्मा - आसवानी सेजवाया - धार
प्रज्ञा मालवीय - आसवनी बोराली - सागौर
मुनेंद्र सिंह जादौन - धरमपुरी - बदनावर-ब
मनोज अग्रवाल - बदनावर-ब - सरदारपुर
रोहित मुकाती - सागौर - कुक्षी
जितेंद्र भदौरिया - धार - गंधवानी
एकता सोनकर - सरदारपुर - मनावर
एसएन सिंगनाथ - बदनावर-अ - धरमपुरी
बबिता हटकर - सेजवाया डिस्टलरी - बोराली डिस्टलरी
श्वेता सिंह - जेके इंटरप्राइजेस पीथमपुर - भांडागार अधिकारी धार
आकांक्षा गर्ग - भांडागार धार - जेके इंटरप्राइजेस पीथमपुर
राजकुमार शुक्ला - कुक्षी - भांडागार बदनावर
देवेद्र चंदेले - भांडागार बदनावर -