
परशुराम जन्मोत्सव : सर्व ब्राह्मण समाज ने धारेश्वर मंदिर में किया रूद्राभिषेक
धार. भगवान परशुरामजी का जन्मोत्सव मंगलवार को सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर 21 ब्राह्मण जोड़ों ने धारेश्वर मंदिर में रूद्राभिषेक किया। रूद्राभिषेक धारेश्वर मंदिर के मुख्य पंडित अविनाश दुबे सहित ग्यारह ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोचार का उच्चारण कर संपन्न करवाया। इसके बाद दोपहर 12 बजे परशुराम मंदिर बसंत विहार में महाआरती का आयोजन किया गया।
शिव रुद्राभिषेक के अवसर पर समाजजन धारेश्वर मंदिर में एकत्रित थे। विधि-विधान के साथ भगवान धारनाथ का पूजन किया गया। दिनभर के आयोजन के बाद शाम 5 बजे त्रिमूर्ति चौराहा से विशाल वाहन रैली निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में समाज के युवा शामिल होकर रैली के रूप में निकले। रास्तेभर जय परशुराम के उद्घोष लगाए गए। इस दौरान जिलाध्यक्ष पं. विश्वास पांडे, धर्मेंद्र जोशी, डॉ. अशोक शास्त्री, ऋषी भार्गव, श्रीकांत द्विवेदी, सुनील तिवारी, गोटू शुक्ला, संजय वाजपेयी आदि मौजूद थे। जानकारी सर्व ब्राह्मण समाज मीडिया प्रभारी पं. संजय शर्मा ने दी।
आज निकलेगी शोभायात्रा
इधर भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर शोभायात्रा का आयोजन 4 मई शाम 5 बजे होगा। यात्रा की शुरूआत धारेश्वर मंदिर प्रागंण से निकलेगी। यह शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर लालबाग पहुंचेगी। लालबाग में महाप्रसादी का आयोजन होगा।
युवा संगठन ने निकाली विशाल वाहन रैली
धार - भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुरामजी जन्मोत्सव अक्षय तृतीया पर सर्व ब्राह्मण समाज के युवा संगठन के नेतृत्व में लालबाग से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से एक विशाल वाहन रैली निकाली। रैली में सभी जय परशुराम जय श्रीराम के नारे लगाते हुए युवा ब्राह्मण चल रहा था। वाहन रैली का समापन परशुराम मंदिर बसंत विहार में महाआरती के साथ हुआ।
Published on:
03 May 2022 08:51 pm
बड़ी खबरें
View Allधार
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
