
VIDEO राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे...
धार.
श्रीराम जय जय राम...,सियाराम जयराम जयजय राम..., मंगल भवन अमंगल हारी...,राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे...। कुछ इसी तरह के मंत्रों व भजनों के साथ भगवान श्रीराम की स्तुति की। गुरुवार को रामनवमी पर सुबह से शहर के राम मंदिरों में भगवान के दर्शनों के लिए लोगों की भीड़ देखने को मिली। दोपहर में घड़ी की सूई में जैसे से 12 बजे तो भगवान श्रीराम के जयकारे श्रध्दालु करने लगे। जन्मोत्सव में शहर के राम मंदिर में विशेष साज-सज्जा की गई। कई मंदिरों में हवन में श्रध्दालुओं ने आहूति दी।
घरों में लोगों ने राम दरबार का पूजन किया और रामरक्षा स्त्रोत और रामचरित्र मानस की चौपाई का पाठ किया। सुबह नौगांव से एक शोभायात्रा भी निकाली गई, जो शहर के विभिन्न मार्गों से निकली। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया। गायत्री शक्तिपीठ पर विशेष अनुष्ठान और हवन किया गया। श्रद्धालुओं ने मंत्रों के साथ आहुतियां दी। गायत्री शक्तिपीठ के प्रमुख ट्रस्टी रमेशचंद्र सचान ने बताया 9 दिनों तक चले नवरात्रि अनुष्ठान की पूर्णाहुति 31 मार्च शुक्रवार को होगी। इस दिन कन्या भोज का भी आयोजन होगा। घरों में नवमी पर माता पूजन के बाद कन्या का पाद पूजन किया गया।
श्रद्धा ,भक्ति के साथ मनाई गई रामनवमी
नवरात्रि पूर्णाहुति और कन्या भोज आज
धार.महेश नगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर चैत्र नवरात्रि का पर्व श्रद्धा ,भक्ति और हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। 9 दिनों तक जप, तप साधना, आराधना की गई। नवरात्रि के अंतिम दिन राम नवमी भी गायत्री शक्तिपीठ पर श्रद्धा के साथ मनाई गई। विशेष अनुष्ठान और हवन किया गया जिसमें में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओ ने भाग ले कर मंत्रों के साथ आहुतियां दी। गायत्री शक्तिपीठ के प्रमुख ट्रस्टी रमेश चंद्र सचान ने बताया कि 9 दिनों तक चले नवरात्रि अनुष्ठान की पूर्णाहुति 31 मार्च को की जाएगी । इस दिन कन्या भोज का भी आयोजन होगा।
Updated on:
30 Mar 2023 08:20 pm
Published on:
30 Mar 2023 08:00 pm
बड़ी खबरें
View Allधार
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
