16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बढ़ते तापमान से गायब हो रही बाजार की रौनक

पारा 40 डिग्री के पार : दोपहर में छाने लगा सन्नाटा, स्कूलों का समय भी बदला

less than 1 minute read
Google source verification

धार

image

Amit Mandloi

Apr 02, 2019

dull morket

mg road Dhar

धार. लगातार बढ़ती गर्मी के कारण दोपहर में हालात ज्यादा बिगड़ रहे हैं। बढ़ते तापमान के कारण जहां कलेक्टर ने स्कूलों का समय परिवर्तित कर दिया,वहीं बाजार में सन्नाटा पसरने लगा है। इधर उपार्जन केंद्रों पर पर्याप्त टेंट, पानी के इंतजाम के निर्देश के बावजूद किसानों को धूप से परेशानी उठना पड़ रही है।
शहर का प्रमुख बाजार जवाहर मार्ग, एमजी रोड है। दोपहर का तापमान ४० डिग्री पार करने लगा है। इस भीषण गर्मी के कारण ग्राहक भी किनारा कर रहे हैं। इसके कारण व्यापारी पंखा चलाकर दुकानों पर ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं। उपार्जन के कारण किसान पहले ही व्यस्त है, वहीं बढ़ती गर्मी के कारण अधिकांश कारोबार शांत हैं। पिछले चार दिन से अधिकतम पारा ४० और इससे अधिक पार कर चुका है, वहीं न्यूनतम पारा भी उछाल पर है। देर शाम तक पसरी रहने वाली गर्मी के कारण व्यापारी तक परेशान हैं, वहीं कारोबार ठंडा होने के कारण बाजार पर भारी असर नजर आ रहा है। बैंकों का ब्याज, घर खर्च और कई ऐसे खर्चे, जो रोज की जरूरतों को पूरा करते हैं, निकालना व्यापारियों के लिए चुनौती बन गया है।
शाला संचालन का समय सुबह 7 से दोपहर 12.30 तक
कलेक्टर दीपक सिंह ने राज्य शासन स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशों के परिपालन में जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय (सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयों सहित) शालाओं में भीषण गर्मी एवं लू की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए तत्काल प्रभाव से अन्य आदेश तक शाला संचालन का समय प्रात: 7 से दोपहर 12.30 बजे तक नियत किया है।