
VIDEO जो लडकी दिखाने लेकर गया था वही निकला लूट का मास्टरमाईंड
टांडा.
शादी के लिए लडकी देखने गए परिवार को लूटने वाले बदमाश को पकड लिया। दरअसल जो बदमाश लडकी दिखाने ले जा रहा था। वहीं मुख्य मास्टरमाईंड निकला।
पुलिस अधीक्षक मनोजसिंह के निर्देश पर टांडा पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने बताया कि टांडा थाना क्षेत्र में होलीबयडा घाटी में भीलवाडा राजस्थान के भगवतीलाल राठौर व उनके परिवार के लोगों के साथ आरोपी विरेन्द्र डाबी द्वारा शादी के लिए लडकी दिखाने के बहाने ले जाकर अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट कर लूट की थी ।
फरियादी अशोक जैन निवासी राणापुर जिला झाबुआ की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण कायम कर जांच शुरू की। लूट के आरोपी विरेन्द्र पिता मोडसिह डाबी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लूट की सामग्री भी जब्त कर ली।
दुकान के बाहर कर रहा था इंतजार पकडा गया
16 अप्रेल को पुलिस को सूचना मिली थी लूटने वाला मास्टरमाईंड वीरेंद्र डाबी टांडा में मगदी रोड पर खडा है। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी विरेन्द्र डाबी के हिस्से में आए नकदी 1 लाख रुपए जब्त कर लिए। आरोपी विरेन्द्र डाबी को न्यायालय में पेश किया गया ।
ये थी घटना
१० अप्रेल को आरोपी वीरेंद्र डाबी भगवतीलाल राठौर, अशोक जैन और उनके परिवार को लडकी दिखाने के लिए बडवानी ले गया। जहां लडकी पसंद नहीं आने पर इन्हें होलीबयडा ले गया। पुलिस ने बताया कि वीरेंद्र की नजर जेवर और नकदी देखकर खराब हो गई। इसने लूटने का प्लान बना दिया। होलीबयडा घाट में इसने साथियों के साथ मिलकर मारपीट कर भगवतीलाल राठौर व उनके परिवार के लोगों , अशोक जैन व ड्रायवर के साथ तीन लाख नकदी और सोने,चांदी के जेवर ले उडा था।
इनका रहा सहयोग
आरोपी वीरेंद्र को पकडने में टांडा प्रभारी उनि विजय वास्कले, अजीतसिंह मालवीय, जितेन्द्र जमरा,अंकित रघुवंशी, भानुप्रतापसिंह राजपूत की भूमिका रही । पुलिस अधीक्षक मनोजकुमार सिह द्वारा लुट का खुलासा करने पर इनाम देने की घोषणा की है।
Published on:
17 Apr 2023 09:24 pm

बड़ी खबरें
View Allधार
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
