
पौधा लगाकर सहेजने का लिया संकल्प
धामनोद. विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर व आसपास क्षेत्रों में कई कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया गया। डोंगले पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल में मंगलवार को पेड़ों को माता स्वरूप दर्शाया गया। जिस प्रकार माता सारे संसार को अपनी छांव में रखकर पालन-पोषण करने वाली होती है। उसी तरह पेड़ भी माता से कम नहीं है और हमें हर पेड़ को माता की तरह ध्यान रखकर देखभाल करना चाहिए। विद्यालय स्टाफ ने छायादार पेड़ों को माता के रूप में तैयार किया। यहां के समस्त स्टाफ ने एक-एक पौधा लगाकर उन्हें बड़ा करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में आह्वान किया गया कि घर के आसपास पौधारोपण करें। इससे गर्मी, भूक्षरण, धूल इत्यादि से बचाव कर सकते हैं। पक्षियों को बसेरा भी दें। फूल वाले पौधों से आप अनेक कीट-पतंगों को आश्रय व भोजन दें। विद्यालय डायरेक्टर विनोदकुमार डोंगले, प्राचार्य माधुरी पंवार ने पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण को बचाने की सलाह दी। इस अवसर पर वर्षा पटेल, दीक्षा पाटीदार, रिया रावल, आभा पंडित अंजुम चौरे, राजा किवाड़े, उर्वशी गुप्ता, सानिया खान, अंजुम खान, अंशु गुप्ता, माधुरी, सुनीता आदि उपस्थित थे।
वहीं नगर में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए सनातन सारथी संस्था द्वारा साइकिल रैली निकालकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया गया। संस्था के कार्यकर्ताओं द्वारा महेश्वर रोड स्थित आशीर्वाद कॉलोनी के खाली भूखंड पर पौधरोपण कर देखभाल का संकल्प लिया गया। साइकिल यात्रा सुबह साढ़े सात बजे बालाजी मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए महेश्वर रोड स्थित आशीर्वाद कॉलोनी में संपन्न हुई।
आंगनवाड़ी केंद्र पर कार्यक्रम आयोजित
मनावर. विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कार्यक्रम गांधी नगर में आंगनवाड़ी केंद्र पर किया गया, जिसमें चाइल्ड लाइन 1098 टीम ने बच्चों के साथ मिलकर विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण किया। परियोजना समन्वयक सपना शिंदे ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रकृति को समर्पित दुनिया भर में मनाया जाने वाला सबसे बड़ा उत्सव है। पर्यावरण और जीवन का अटूट संबंध है फिर भी हमें अलग से यह दिवस मनाकर पर्यावरण के संरक्षण व संवर्धन का संकल्प लेने कि आवश्यकता है। पर्यावरण दिवस आयोजित कर नागरिकों को प्रदूषण की समस्या से अवगत करवाने का निश्चय किया गया। इसका मुख्य उद्ेश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाते हुए जनचेतना जागृत करना, आम जनता को पे्ररित करना, साथ ही बच्चों को 1098 की जानकारी दी गई व बच्चों को गुड टच व बैड टच के बारे मेें बताया गया। कार्यक्रम में चाइल्ड लाइन टीम सदस्य नम्रता अचाले, देवेंद्र सोलंकी, शेरसिंह डावर, पंकज सूर्यवंशी उपस्थित थे।
Published on:
06 Jun 2018 01:33 am
बड़ी खबरें
View Allधार
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
