धार

world tourism day 2022: मांडू के ऐतिहासिक महल अब साउथ फिल्मों में भी दिखेंगे

प्राचीन नगरी मंडू में फिल्मों की शूटिंग, यहां के खंडहरों में एक बार फिर लाइट, कैमरा, एक्शन की गूंज...।

2 min read
Sep 27, 2022

मांडू। मांडू के महलों का जलवा अब साउथ फिल्मों में भी दिखेगा। दरअसल यहां पर तमिल फिल्म की शूटिंग शुरू चल रही है। यूनिट पहुंच चुकी है। मांडू में 1 सप्ताह तक शूटिंग की जाएगी। इसमें रानी रूपमती महल, जहाज महल और ***** शा की दुकान प्रमुख रहेंगे। मांडू के महलों में शूट हो रही मूवी महल एक हारर फिल्म है। मांडू में चल रही साउथ मूवी महल की शूटिंग में पोन कुमारन डायरेक्टर हैं।

उन्होंने सुपरहिट फिल्म विष्णुवर्धन का निर्देशन किया है। रजनीकांत स्टारर फिल्म लिंगा की स्क्रिप्ट उन्होंने लिखी थी। यहां शूट हो रही महल फिल्म में सीएस किशन, वेदिका और दिगंगना सूर्यवंशी मुख्य भूमिका में नजर आएंगें। हॉरर फिल्म में एक्ट्रेस वेदिका का रोल चैलेंजिंग है। उन्होंने कहाकि यहां के ऐतिहासिक स्थल बहुत ही खूबसूरत हैं, जिन्हें इस फिल्म के जरिए पूरा देश देखेगा।

शूटिंग में 40 भैंस और दो घोड़े का होगा उपयोग: इस फिल्म की खास बात ये है कि इसमें 40 भैंस और दो घोड़े का उपयोग किया जाएगा। इसके लिए भैंस का प्रबंध किया गया है।

स्थानीय लोगों को मिला रोजगार

साउथ फिल्म महल की शूटिंग स्थानीय लोगों को रोजगार मिला है। मांडू के ही रहने वाले लाइन प्रोड्यूसर सुधांशु परिहार और हर्षित यादव ने बताया कि मांडू के लगभग सभी होटल बुक किए गए हैं। इससे स्थानीय लोगों को फायदा मिलेगा।

फिल्म सिटी का मांडू से गहरा नाता

फिल्म सिटी का मांडू से गहरा नाता रहा है। मांडू के खंडहरों में कई बड़े बैनर आकर काम कर चुके हैं। दिल दिया दर्द लिया, किनारा, जीने नहीं दूंगा, कठपुतली, वांटेड, दबंग 3 ,यमला पगला दीवाना के अलावा और भी कई वेब सीरीज नाटकों का फिल्मांकन हो चुका है। साउथ का बड़ा बैनर पहली बार मांडू पहुंचा है।

कई लोकेशंस पर शूटिंग

फिल्म शूटिंग में मुख्य भूमिका निभा रहे किरदारों और फिल्म जगत के लोगों का कहना है कि हॉरर फिल्म महल के लिए मांडू के महलों का चयन काफी सही है। मांडू कई लोकेशन पर फिल्म की शूटिंग की जाएगी और मांडू के महल वाकई में देखने लायक है। मांडू के पहले इंदौर के लालबाग, फूटी कोठी मैं भी फिल्म के कई अहम शॉर्ट्स शूट किए हैं।

Updated on:
27 Sept 2022 02:26 pm
Published on:
27 Sept 2022 02:25 pm
Also Read
View All

अगली खबर