29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज इन 5 राशियों पर जमकर बरसेगी हनुमानजी की कृपा, हो जाएंगे निहाल

नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिश्रम अधिक होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

2 min read
Google source verification

image

Sunil Sharma

Apr 10, 2018

aaj ka rashifal in hindi, daily horoscope in hindi, how to worship bajrang bali

hanumanji,bajang bali, puja

साध्य नामक योग अंतरात्रि ५.२९ तक, इसके बाद शुभ नामक योग प्रारम्भ हो जाएगा। दोनों ही नैसर्गिक शुभ योग हैं। सूर्योदय से रात्रि ११.२५ तक कुमार योग नामक शुभ योग है। कुमार योग में शिक्षा-दीक्षा लेना-देना, मैत्री और व्रतादि करना शुभ है।

मेष
दिन की शुरुआत में रुक-रुक कर कार्य होंगे। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। नेत्र पीड़ा हो सकती है। भय व चिंता का माहौल रहेगा। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि की आशंका है।

वृषभ
जल्दबाजी में हानि-दुर्घटना से बचें। सावधानी रखें। व्यवसाय में आपके विरोधी परास्त होंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी।

मिथुन
नए लोगों से संपर्क लाभदायक रहेगा। यात्रा होगी। नेत्र पीड़ा रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। संतान की चिंता रहेगी। उन्नति होगी। लाभ होगा।

कर्क
अपने कार्य विस्तार की योजना करते समय किसी अनुभवी की सलाह लें। ज्यादा लाभ होगा। घर-परिवार की चिंता रहेगी। भागदौड़ अधिक होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गृहस्थ सुख मिलेगा।

सिंह
जमीन जायदाद से संबंधित मामले निपटेंगे। तनाव, चिंता, भय व अस्वस्थता का वातावरण रहेगा। जोखिम न लें। झंझटों में न पड़ें। हानि की आशंका है।

कन्या
विवाह प्रयास सफल रहेंगे। आजीविका के नए रास्ते खुलेंगे। धनलाभ होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम न लें। धनागम होगा।

तुला
संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे। समाज में आत्मसम्मान बढ़ेगा। चिंता व भय सताएंगे। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे। यात्रा होगी। मकान दुकान बदलने के योग बन रहे है।

वृश्चिक
पुराने निवेश से लाभ होगा। यात्रा सफल रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। विवाद न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। अनजाने में कोई बड़ी गलती की आशंका है।

धनु
आलस की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। विवाद से क्लेश होगा। यात्रा कष्ट संभव है। व्यय वृद्धि होगी। कुसंगति से बचें, हानि होगी। जोखिम न लें। नए लोगों से सतर्क रहें।

मकर
निर्णय लेने में आप बहुत कमजोर हैं। अपने आप पर आपको भरोसा नहीं है। रुका हुआ धन वापस आएगा। उन्नति होगी। धनलाभ होगा। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

कुम्भ
मन की बात हर किसी को बताने से बचें। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिश्रम अधिक होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मीन
किसी को नुकसान पहुंचाने से बचें। आप की तरक्की में सबसे बड़ा अवरोध है आपका क्रोध। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। बाहरी सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। शत्रु शांत रहेंगे। शारीरिक कष्ट हो सकता है।

Story Loader