ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आपकी कुंडली में सूर्य और मंगल की स्थिति बेहद कमजोर है और जीवन में आ रही आर्थिक परेशानिया खत्म होने का नाम नहीं ले रहीं हैं तो आषाढ़ में श्री हरि विष्णु, भोलेनाथ, मां दुर्गा और हनुमानजी की पूजा करें। आषाढ़ में इन देवताओं की पूजा शुभ फलदायक होता है, और आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलता है।