20 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

बाल दिवस : हर रोज इस काम से चाणक्य से भी तेज होगी बच्चों की बुद्धि

Bal Diwas : Buddhi Badhane ke Mantra Upay : हर रोज इस काम से चाणक्य से भी तेज होगी बच्चों की बुद्धि
3 min read
Google source verification

भोपाल

image

Shyam Kishor

Nov 13, 2019

बाल दिवस : हर रोज इस काम से चाणक्य से भी तेज होगी बच्चों की बुद्धि

बाल दिवस : हर रोज इस काम से चाणक्य से भी तेज होगी बच्चों की बुद्धि

14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। बाल दिवस मतलब बच्चों के लिए मनाया जाने वाला पर्व। हमारे धर्म शास्त्रों में बुद्धि का उच्चस्तीय विकास बुद्धि बढ़ाने के लिए अनेक मंत्र और उपाय भी बताएं गए है। अगर किसी बच्चें की मानसिक बुद्धि का विकास ठीक से नहीं हो रहा हो तो छोटे बच्चों से घर के बड़े लोग शास्त्रों के ये उपाय जरूर करवाएं, कुछ ही दिनों में बच्चे की मंद बुद्धि प्रखर होने लगेगी।

बुद्धि के देवता गणेश

भगवान गणेश का पूजन करने के बाद हर रोज ऊँ गं गणपतये नम:’ मंत्र का जप 11 बार बच्चों से करवाएं। सात हर बुधवार गणेश जी का गुड़ मिले जल से अभिषेक करें बच्चें की बुद्धि में चमत्कारी रूप से विकास होने लगेगा।

गायत्री महामंत्र

गायत्री मंत्र को सद्बुद्धि का मंत्र कहा जाता है। अगर किसी बच्चे की बुद्धि मंद हो तो हर रोज बच्चे से 21 या 108 बार जप करवाएं। गायत्री मंत्र के जप से बच्चा कुछ ही दिनों में प्रखर बुद्धिवान बन जाएगा।

भगवान सूर्य

हर रोज मंद बुद्ध या पढ़ाई में कमजोर बच्चे से उगते सूर्य को जल देने की आदत डाले। जिसने सूर्य को सिद्ध और प्रसन्न कर लिया उसकी बुद्धि सूर्य की तरह प्रकाशवान तेजस्वी होने लगेगी।

ऊँ का उच्चारण

पढ़ाई में कमजोर रहने वाले बच्चों से हर रोज 51 बार ऊँ ओमकार का उच्चारण करवाएं। ऐसा करने से कुछ ही दिनों समस्या दूर हो जाएगा।

सरस्वती मंत्र

जिस बच्चे की बुद्धि कमजोर हो, पढ़ाई लिखाई में मन नहीं लगता हो या फिर मानसिक विकास नहीं हो रहा हो तो इस सरस्वती मंत्र को उच्चारण ऐसे बच्चे से प्रतिदिन सुबह-शाम 21 बार करवाते रहे।

मंत्र- ॐ ह्रीं ऐं ह्रीं सरस्वत्यै नमः

अशोक वृक्ष

मंद बुद्धि वाले बच्चों के सिरहाने अशोक वृक्ष के तीन पत्तों को रखकर सुला दें। सुबह जब बच्चा सोकर उठे तो सभी बत्तों को बहते जल में प्रवाहित कर दें। यह उपाय लगातार एक माह तक करें।

****************