27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Davotthan Ekadashi: इस दिन जाग जाएंगे देव शुरू हो जाएंगे मंगल कार्य, नवंबर में विवाह के शुभ मुहूर्त

Davotthan Ekadashi 2023 नवंबर का महीना बेहद खास है, देवशयनी एकादशी से योग निद्रा में सोये भगवान विष्णु इस महीने में देवोत्थान एकादशी पर जाग जाएंगे। इसी के साथ मांगलिक कार्यों पर लगी रोक नवंबर में हट जाएगी। इसके बाद विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश समेत सभी मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। आइये जानते हैं कब है देवोत्थान एकादशी और नवंबर के विवाह मुहूर्त..

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Nov 04, 2023

devotthan_ekadashi_2023.jpg

देवोत्थान एकादशी मुहूर्त और नवंबर विवाह मुहूर्त

कब है देवोत्थान एकादशी
पंचांग के अनुसार कार्तिक शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि की शुरुआत 22 नवंबर 2023 की रात 11.03 बजे हो रही है और यह तिथि 23 नवंबर को रात 9.01 बजे संपन्न हो रही है। इसलिए उदया तिथि में कार्तिक शुक्ल एकादशी यानी देवोत्थान एकादशी, प्रबोधिनी एकादशी 23 नवंबर को मानी जाएगी। एकादशी व्रत का पारण 24 नवंबर सुबह 6.40 बजे से 8.51 बजे तक कर सकते हैं।

इस दिन बन रहे विशेष योग
गुरुवार को देव उठनी एकादशी पर विशेष योग बन रहे हैं। इस दिन बनने वाला सिद्ध योग बेहद खास होता है। इस योग में किए जाने वाले सभी कार्य सफल होते हैं। प्रबोधिनी एकादशी के दिन से शुरू होकर सिद्धि योग अगले दिन 24 नवंबर को सुबह 9.05 बजे तक है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग भी बन रहे हैं। सर्वार्थ सिद्धि योग 23 नवंबर को शाम 5.16 बजे से शुरू होकर अगले दिन 24 नवंबर सुबह 6.40 बजे तक है, जबकि रवि योग 23 नवंबर को सुबह 6.39 से शाम 5.16 बजे तक है।

ये भी पढ़ेंः margi shani 2023 Career : इन पांच राशियों के लोग करियर में भरेंगे ऊंची उड़ान, शनि की प्रसन्नता से मिलेगा बूस्ट, होगी तरक्की






































नवंबर के विवाह मुहूर्त
तिथिदिनशुभ मुहूर्त
23 नंवबर 2023गुरुवाररात 09:01 बजे से अगली सुबह 06:51 बजे तक
24 नंवबर 2023शुक्रवारसुबह 06:51 बजे से 09:05 बजे तक
27 नंवबर 2023सोमवारदोपहर 01:35 बजे से अगली सुबह 06:54 बजे तक
28 नंवबर 2023मंगलवारसुबह 06:54 बजे से अगली सुबह 06:54 बजे तक
29 नंवबर 2023बुधवारसुबह 06:54 बजे से दोपहर 01:59 बजे तक

कार्तिक माह के उपाय कराते हैं धन लाभ
1. कार्तिक महीने में भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी, यम देवता, पीपल देवता के सामने दीपक जलाएं। ऐसा करने से संकटों से मुक्ति मिलती है और पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहती है।
2. कार्तिक में लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ करने से जीवन में सुखों की प्राप्ति होती है और घर में समृद्धि आती है। साथ ही अगले जन्म में व्यक्ति उत्तम कुल में पैदा होता है।