17 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सपने में महिला को नहाते हुए देखने से मिलते हैं ये संकेत

सपने में बहुत सी ऐसी चीजें है जिनको देखना एक तरफ शुभ होता है व दूसरी तरफ अशुभ होता है।

3 min read
Google source verification

image

Tanvi Sharma

Jun 25, 2018

dreams

सपने में महिला को नहाते हुए देखने से मिलते हैं ये संकेत

समुद्रशास्त्र का एक महत्नपूर्ण हिस्सा हैं स्वप्न शास्त्र। स्वप्न शास्त्र के आधार पर हम व्यक्ति को आने वालेे सपनों का आकलन करते हैं, जो हमें सपनों के बारे में जानकारी देता हैं की सपना हमें क्या कहना चाह रहा है। कई बार हम सपनों में कुछ ऐसी चीज़ देख लेते हैं जिसके बाद हम सोचने पर मजबूर हो जाते हैं की इसका क्या आशय है। हम सोचने लगते हैं की क्या इन सपनों का हमारे जीवन से संबंध है या ये किसी चीज की ओर इशारा कर रहा है। हमारे इन सभी सवालों का जवाब स्वप्न शास्त्र में हमें मिल जाता है।

शास्त्र के अनुसार कुछ सपने हमें शुभ संकेत देते हैं और कुछ सपने अशुभ संकेत देते हैं। यदि हमारे साथ कुछ अशुभ होना होता है तो सपनों की सहायता से हम सतर्क हो सकते हैं। सपने आने के क्या-क्या फायदे या नुकसान होते हैं इसके बारे में हम विस्तार से जान सकते हैं। सपने में बहुत सी ऐसी चीजें है जिनको देखना एक तरफ शुभ होता है व दूसरी तरफ अशुभ होता है। हां अब आप सोचेंगे के ऐसा कैसे तो हम आपको बताते हैं की सपनों में दिखने वाली चीज़ का समय स्थान व स्थिती भी महत्व रखती हैं। किसी भी चीज़ को देखने पर इन सभी चीजो़ का भी ध्यान रखना पड़ता है, उसके बाद ही स्वप्न का सही मतलब व उसके शुभ-अशुभ संकेत का पता लगाया जा सकता है। सपनों के बारे में पुराणों में बताया गया है की रावण को उसकी मृत्यु से पूर्व ही स्वप्न में संकेत मिल गए थे। आज हम आपको ऐसे ही एक सपनों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे देखना शुभ-अशुभ दोनों स्थिति की ओर इशारा करता है।

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में खुद को नहाते हुए देखने के कई मतलब बताए गए हैं। सपने में खुद को नहाते देखना आपके नहाने के समय स्थान पर निर्भर करता है की वह आपके लिए शुभ है या अशुभ।

खुद को तालाब में नहाते देखने का अर्थ

यदि आप सपने में खुद को किसी तालाब में नहाते हुए देखते हैं, तो यह अशुभ संकेत की ओर इशारा करता है। यह सपना देखना आपको होने वाली हानि का संकेत देता है, यह संकेत देता है कि आपको आने वाले समय में शत्रु से हानि होगी।

किसी अपने को तालाब में नहाते देखने का अर्थ

सपने में यदि आप किसी अपने को तालाब में नहाते हुए देखते हैं, तो यह शुभ संकेत बताया जाता है। इस तरह के सपने को देखने का मतलब होता है कि आपके जो भी रोग हैं वो जल्द ही खत्म होने वाले हैं।

महिला को तालाब में नहाते देखने का अर्थ

स्वप्नशास्त्र के अनुसार बताया गया है की यदि आप एक पुरुष हैं और किसी महिला को सपने में नहाते हुए देखते हैं तो यह आपके लिए बहुत शुभ संकेत होता है। इस सपने को देखने का अर्थ होता है की आपको जीवन में जल्द ही कोई खूबसूरत लड़की आने वाली है।

पुरुष को नहाते देखने का अर्थ

यदि कोई भी व्यक्ति चाहे पुरुष हो या महिल अगर वह किसी पुरुष को नहाते हुए देखते हैं, तो यह अशुभता का संकेत होता हैं। यह स्वप्न आपको संकेत देता है की जल्द ही आपके आसपास का कोई व्यक्ति आपको धोखा देने वाला है। वहीं यदि को महिला अगर किसी पुरुष को स्नान करते हुए देखती है तो यह शुभ संकेत होता है कहा जाता है की ऐसा स्वप्न देखने पर जल्द ही उसे सच्चा प्यार मिलने वाला होता है।