4 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर में घुसकर सो रहे व्यक्ति पर जानलेवा हमला, 6 आरोपी भिलाई से गिरफ्तार

पिनकापार क्षेत्र के ग्राम संबलपुर नाहंदा में देर रात घर में घुसकर सो रहे व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने वाले 6 आरोपियों को बालोद पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया।
2 min read
Google source verification
पिनकापार क्षेत्र के ग्राम संबलपुर नाहंदा में देर रात घर में घुसकर सो रहे व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने वाले 6 आरोपियों को बालोद पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया।

बालोद जिले के थाना देवरी अंतर्गत चौकी पिनकापार क्षेत्र के ग्राम संबलपुर नाहंदा में देर रात घर में घुसकर सो रहे व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने वाले 6 आरोपियों को बालोद पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को भिलाई से दबोचा और वारदात में इस्तेमाल लाठी-डंडे, लकड़ी का राफ्टर, मोटरसाइकिल और स्कूटी भी जब्त की। यह कार्रवाई आईजी दुर्ग रेंज अभिषेक शांडिल्य, एसपी योगेश पटेल, एएसपी मोनिका ठाकुर व डीएसपी मुख्यालय श्रुति सिंह के निर्देशन में की गई।

घर में सोते समय किया हमला

पुलिस के अनुसार गौकरण साहू अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। इसी दौरान आरोपी घर में घुसे और बांस के डंडे तथा लकड़ी के राफ्टर से उनके सिर, पीठ और कमर पर ताबड़तोड़ वार किए। हमले में गौकरण साहू गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना देवरी में धारा 109, 332(2) एवं 191(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

यह भी पढ़ें :

तांदुला नदी में भर रहा शहर का गंदा पानी

13 वर्षीय बेटी से मिला अहम सुराग

घटना के समय गौकरण साहू के पास सो रही उनकी 13 वर्षीय पुत्री हमले की आवाज सुनकर जाग गई। उसने पुलिस को बताया कि उसने एक व्यक्ति को पीछे की ओर भागते हुए देखा था। इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और साइबर विश्लेषण की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई।

बेटी से दोस्ती का विरोध बना कारण

पूछताछ में मुख्य आरोपी भानूप्रताप जैन ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उसकी गौकरण साहू की पुत्री से जान-पहचान थी। इसका विरोध करते हुए गौकरण साहू ने उसे और उसके माता-पिता को बुलाकर फटकार लगाई थी। इसी बात से अपमानित होकर उसने बदला लेने के लिए साथियों के साथ मिलकर हमले की योजना बनाई।

यह भी पढ़ें :

पहली पत्नी ने कर दी दूसरी पत्नी की हत्या

भिलाई से गिरफ्तार हुए ये 6 आरोपी

  1. भानूप्रताप जैन 18 वर्ष, निवासी खपराभाट, हाल अंबेडकर चौक टंकी मरोदा, थाना नेवई, जिला दुर्ग
  2. नीरज रस्तोगी 18 वर्ष, निवासी गौरी गौरा चौक टंकी मरोदा, थाना नेवई, जिला दुर्ग
  3. तुषार निर्मलकर 20 वर्ष, निवासी बजरंग चौक टंकी मरोदा, थाना नेवई, जिला दुर्ग
  4. दिनेश ढीमर 25 वर्ष, निवासी गौरी गौरा चौक टंकी मरोदा, थाना नेवई, जिला दुर्ग
  5. कुंदन यादव 18 वर्ष, निवासी गणेश चौकी टंकी मरोदा, थाना नेवई, जिला दुर्ग
  6. दीपेश पटेल 18 वर्ष, निवासी बहेराभाठा, थाना देवरी, जिला बालोद

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

गिरफ्तारी में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक मनीष शेंडे, सउनि रामप्रसाद गजबिहे, राजेश ठाकुर, खेमलाल ठाकुर, थलेश्वर सुधाकर, मलेश्वर नेताम, दिलीप बर्मन, संतोष खुटेल, भूपतदास मानिकपुरी, सायबर सेल प्रभारी सउनि धरम भुआर्य, भुनेश्वर मरकाम, विवेक शाही, विपिन गुप्ता, राहुल मनहरे, भोपसिंह साहू, संदीप यादव, आकाश दुबे, पुरन देवांगन, मिथलेश यादव, योगेश पटेल व गुलजारी साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।