4 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर में घुसकर पिता पर किया जानलेवा हमला, मासूम बेटी बनी अहम गवाह, भिलाई से दबोचे गए 6 आरोपी

Crime News: बालोद जिले में घर में घुसकर एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पीड़ित की 13 वर्षीय मासूम बेटी पुलिस के लिए सबसे अहम गवाह साबित हुई।
2 min read
Google source verification
House Attack Case

6 आरोपी गिरफ्तार (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Balod Crime News: बालोद जिले के थाना देवरी अंतर्गत चौकी पिनकापार क्षेत्र के ग्राम संबलपुर नाहंदा में देर रात घर में घुसकर एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने वाले 6 आरोपियों को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को भिलाई से दबोचा। उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल लाठी-डंडे, लकड़ी के राफ्टर, एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी भी जब्त की गई है।

यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज अभिषेक शांडिल्य, पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर तथा डीएसपी मुख्यालय श्रुति सिंह के निर्देशन में की गई।

घर में सोते समय किया जानलेवा हमला

पुलिस के अनुसार, गौकरण साहू अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। इसी दौरान आरोपी घर में घुस आए और बांस के डंडों तथा लकड़ी के राफ्टर से उनके सिर, पीठ और कमर पर ताबड़तोड़ वार (Crime News) कर दिए। हमले में गौकरण साहू गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना देवरी में अपराध क्रमांक 101/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109, 332(2) एवं 191(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

13 वर्षीय बेटी ने दिया अहम सुराग

घटना के समय गौकरण साहू के पास सो रही उनकी 13 वर्षीय पुत्री हमले की आवाज सुनकर जाग गई। उसने पुलिस को बताया कि उसने एक व्यक्ति को घर के पीछे की ओर भागते हुए देखा था। इसी अहम सुराग के आधार पर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और साइबर विश्लेषण की मदद से आरोपियों की पहचान कर उन्हें भिलाई से गिरफ्तार कर लिया।

बेटी से दोस्ती का विरोध बना हमले की वजह

पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी भानूप्रताप जैन ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उसकी गौकरण साहू की 13 वर्षीय पुत्री से जान-पहचान हुई थी। इसका गौकरण साहू ने विरोध किया था और उसे तथा उसके माता-पिता को बुलाकर फटकार लगाई थी। पुलिस के अनुसार, इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर बदला लेने की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया।

Balod Crime News: गिरफ्तार आरोपी

  1. भानूप्रताप जैन (18), निवासी खपराभाट, हाल अंबेडकर चौक, टंकी मरोदा, थाना नेवई, जिला दुर्ग।
  2. नीरज रस्तोगी (18), निवासी गौरी-गौरा चौक, टंकी मरोदा, थाना नेवई, जिला दुर्ग।
  3. तुषार निर्मलकर (20), निवासी बजरंग चौक, टंकी मरोदा, थाना नेवई, जिला दुर्ग।
  4. दिनेश ढीमर (25), निवासी गौरी-गौरा चौक, टंकी मरोदा, थाना नेवई, जिला दुर्ग।
  5. कुंदन यादव (18), निवासी गणेश चौकी, टंकी मरोदा, थाना नेवई, जिला दुर्ग।
  6. दीपेश पटेल (18), निवासी बहेराभाठा, थाना देवरी, जिला बालोद।