1 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आधी रात पति की नींद खुली तो मृत मिली दूसरी पत्नी, बालोद में सौतन की धारदार हथियार से हत्या

Balod Murder case: छत्तीसगढ़ के बालोद में पहली पत्नी ने सौतन की बड़ी बेहरमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद थाना पहुंचकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया…
3 min read
Google source verification
balod Murder case

पहली पत्नी ने कर दी सौतन की हत्या ( Photo - patrika )

Chhattisgarh Crime News: बालोद जिले के ग्राम नेवारीकला में दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पहली पत्नी अमृता बाई (42) ने अपने पति की दूसरी पत्नी दया बाई (47) की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इसके बाद अमृता बाई ने बालोद थाने में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। साथ ही कहा कि उसने अपनी सौतन की हत्या कर दी। पूरा मामला देर रात का है।

Balod Murder News: वारदात से गांव में सनसनी

इस खबर के बाद गांव में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी परिजनों ने ग्राम कोटवार को दी। कोटवार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया है। सबसे बड़ी बात यह रही कि घर में हत्या हो गई, लेकिन परिवार के अन्य लोगों कों इसकी भनक तक नहीं लगी। आरोपी महिला ने हत्या क्यों की, इसकी जांच चल रही है।

रात में पति की नींद खुली तो दूसरी पत्नी मृत मिली

Balod Murder case: मृतका दया बाई के पति चिमन लाल ने बताया कि सोमवार की रात सभी ने एक साथ खाना खाया। रात में सभी सोने चले गए। दोनों बेटे घर की छत पर सोए थे। पहली पत्नी अमृता बाई के साथ चिमन एक कमरे में था। दूसरी पत्नी दया बाई दूसरे कमरे में अकेली सोई थी। चिमन शराब के नशे में था।

3 बजे उठा तो पता चला

जब देर रात 3 बजे उठा तो देखा उनकी पत्नी कमरे में नहीं है। वह दूसरी पत्नी के कमरे में गया। वहां देखा कि दूसरी पत्नी बिस्तर पर अचेत अवस्था में है। मोबाइल का टॉर्च जलाकर देखा तो धारदार हथियार से हमला किया गया था और उसकी मौत हो चुकी थी। पहली पत्नी घर से गायब थी। पूरी जानकारी अपने बेटों को दी। फिर ग्राम कोटवार को सूचना दी।

अमृता ने 6 माह पहले ही हत्या करने की योजना बनाई थी

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि अमृता बाई चिमन की पहली पत्नी है और दोनों की शादी लगभग 20 साल पहले हुई थी। दो बच्चे होने के बाद भी चिमन ने 5 साल पहले गांव की ही दया बाई के साथ लव मैरिज कर उसे घर ले लाया। सब ठीक चल रहा था। कभी कभी वाद- विवाद होता रहता था। बीते 6 माह से परिवारिक कलह ज्यादा हो रहा था।

कटहल काटने के लोहे से रेता गला

चिमन की पहली पत्नी 6 माह से ही अपनी सौतन को मारने की योजना बना रही थी। सोमवार की रात जब घर के सभी लोग सो गए, तब पहले तो खाट के खुरे से सोई हुई दया बाई पर हमला किया। इसके बाद घर में रखे कटहल काटने के लोहे के धारदार फरसा से गला रेत दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। फिर खेत में जाकर अपनी साड़ी बदली और सुबह थाना जाकर आत्मसमर्पण कर दिया।

मामले की फॉरेंसिक जांच की

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक जांच कराई। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। पुलिस मृतका के पति चिमन से भी पूछताछ कर रही है। घटना स्थल के बाहर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्राम कोटवार ने भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास भी किया।

थाना प्रभारी, शिशुपाल सिंहा ने कहा कि नेवारीकला में महिला की हत्या होने की जानकारी मिली है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि चिमन लाल की पहली पत्नी अमृता बाई ने उसकी दूसरी पत्नी दया बाई की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। महिला को हिरासत में लिया गया है।