18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Suspend News: कलेक्टर ने पूछा कम उपलब्धि का कारण, कर्मचारी ने कर दी अभद्रता, अब हुआ निलंबित

Suspend News: बालोद के गुंडरदेही में समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्टर से अभद्रता करने पर ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक यशवंत साहू को निलंबित कर दिया गया।
less than 1 minute read
Google source verification
CG Suspended News

CG Suspend News: कर्मचारी ने कर दी अभद्रता, अब हुआ निलंबित(photo-patrika)

CG Suspend News: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के गुंडरदेही में आयोजित राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्टर से अभद्र व्यवहार करना ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक यशवंत साहू को भारी पड़ गया। उप स्वास्थ्य केंद्र चंदनबिरही में पदस्थ यशवंत साहू से राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की कम उपलब्धि को लेकर जानकारी मांगी जा रही थी। इसी दौरान उन्होंने कलेक्टर के साथ कथित तौर पर अभद्रता की और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने यशवंत साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

Suspension Order: समीक्षा बैठक में हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, गुंडरदेही में कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की मौजूदगी में राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। बैठक के दौरान विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की जा रही थी।

इसी दौरान उप स्वास्थ्य केंद्र चंदनबिरही में पदस्थ ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक यशवंत साहू से राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में कम उपलब्धि को लेकर जानकारी मांगी गई। आरोप है कि जवाब देने के दौरान उन्होंने कलेक्टर के साथ अभद्र व्यवहार किया और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया।

कलेक्टर के निर्देश पर हुई कार्रवाई

मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, बालोद ने निलंबन आदेश जारी करते हुए यशवंत साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

डौंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रहेगा मुख्यालय

निलंबन अवधि के दौरान ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक यशवंत साहू का मुख्यालय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, डौंडी निर्धारित किया गया है। विभागीय आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।