
गणेश विसर्जन झांकी के दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले डीजे संचालकों पर पुलिस ने सख्ती दिखाई। तय समय और निर्धारित ध्वनि सीमा का उल्लंघन कर तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाने पर पुलिस ने नौ डीजे वाहनों को जब्त कर लिया। विसर्जन यात्रा से पहले पुलिस और राजस्व प्रशासन ने गणेश समितियों की बैठक लेकर स्पष्ट निर्देश दिए थे, इसके बावजूद कई डीजे संचालकों ने नियमों का पालन नहीं किया।
पुलिस की सख्ती केवल ध्वनि प्रदूषण तक सीमित नहीं रही। झांकी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के तहत युवाओं के हाथों में पहने लोहे के कड़े भी निकलवाए गए। पुलिस के अनुसार करीब 1000 से अधिक कड़े जब्त कर थाने में रखे गए हैं।
विसर्जन यात्रा के दौरान बस स्टैंड में दो युवकों के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान एक युवक ने दूसरे के सिर पर हाथ में पहने लोहे के कड़े से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने झांकी में शामिल युवाओं की जांच और निगरानी और कड़ी कर दी। एहतियात के तौर पर बड़ी संख्या में लोहे के कड़े निकलवाकर जब्त किए गए।
यह भी पढ़ें :
पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चौहान के निर्देश पर विसर्जन यात्रा के लिए पहले से सुरक्षा योजना तैयार की गई थी। शहर में अलग-अलग स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया। 100 से अधिक जवान देर रात तक सुरक्षा व्यवस्थासंभालते रहे। संदिग्ध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों पर भी पुलिस की नजर रही। पुलिस की सक्रियता के चलते आयोजन के दौरान किसी बड़ी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।
यह भी पढ़ें :
विसर्जन यात्रा में कुछ डीजे संचालकों ने भक्ति गीत और निर्धारित ध्वनि में संगीत बजाया, वहीं कई जगह तेज आवाज में फूहड़ गाने भी सुनाई दिए। स्थानीय लोगों का कहना था कि बालोद की गणेश झांकी देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। ऐसे में डीजे की तेज आवाज के बजाय आकर्षक और बेहतर झांकियों पर जोर दिया जाए तो आयोजन की गरिमा और बढ़ सकती है। पुलिस ने रात में डीजे संचालकों से वाहन छोडऩे की मांग के बावजूद जब्त किए गए डीजे नहीं छोड़े। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की जांच की जा रही है।
बालोद थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने कहा कि गाइडलाइन और नियमों के विपरीत तेज आवाज में साउंड सिस्टम चलाने वाले नौ डीजे वाहनों को जब्त किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है। झांकी में आए युवकों के हाथों से बड़ी संख्या में लोहे के कड़े भी निकलवाकर जब्त किए गए हैं।
संबंधित विषय:
#Crime
भिलाई स्टील प्लांट
big breaking
Big news
Breaking News
BSP
cg breaking news
cg crime
cg hindi news
cg latest news
cg news
cg news in hindi
cg patrika news
chhattisgarh
Chhattisgarh news
छत्तीसगढ़ पुलिस
CM Vishnu Deo Sai
Collector
crime
crime news
crimenews
Deputy CM Arun Sao
Deputy CM Vijay Sharma
patrika news
patrika news in hindi
pm modi
PM Narendra Modi
police
Updated on:
30 Sept 2026 11:37 pm
Published on:
30 Sept 2026 11:37 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
