
तालाब में डूबा युवक जिंदा निकला ( Photo - Parika t)
Balod News: बालोद जिले के गुंडरदेही में एक युवक तालाब में नहाने उतरा और अचानक डूब गया। लगभग दो घंटे तक युवक अचेत अवस्था में तालाब के किनारे मिला। उसे मृत मानकर लोगों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। इस दौरान उसका शरीर कुछ अकड़ा हुआ था। उसे मृत मानकर अंतिम संस्कार की भी तैयारी शुरू हो गई। इस बीच उसे जब तालाब से बाहर निकाला गया, तो वह उठकर खड़ा हो गया। इस घटना को देखकर पुलिस और अन्य अचंभित हो गए। युवक ने बताया कि वह गहरी नींद में सो गया था। यह घटना गुंडरदेही के वार्ड-3 रामसागर तालाब में 29 जून को हुई।
बताया जा रहा है कि युवक सूरज ठाकुर 20 जून को दोपहर ढाई बजे तालाब में नहाने उतरा था और यह घटना हो गई। तालाब में किसी के घर का नहावन का कार्यक्रम चल रहा था तो आसपास बड़ी संख्या में लोग एकत्र थे। उसे मृत मानकर सूचना पुलिस को मिली तो थाना प्रभारी ने अपनी टीम मौके पर भेजी। पुलिस मर्ग कायम करने की तैयारी कर रही थी। परिजन भी अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे और उनका रो-रो कर बुरा हाल था। लोगों की मदद से युवक को पानी से बाहर निकाला गया, तो कुछ देर बाद उसे होश आया और वह उठकर बैठ गया। रोते-बिलखते परिजनों के चेहरों पर खुशी लौट आई।
chhattisgarh News: युवक सूरज ठाकुर ने बताया कि उसे कुछ नहीं पता कि यह सब कैसे हुआ। थाना प्रभारी नवीन बोरकर ने बताया कि युवक तालाब किनारे चेहरे को ऊपर की ओर कर डूबा हुआ था। उसी तालाब में नहावन कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें आए लोगों ने युवक को काफी देर तक एक ही अवस्था में देख मृत समझ लिया था।
नगर पंचायत गंडरदेही के रामसागर तालाब में युवक के डूबने की सूचना फैली तो गांव में हडक़ंप मच गया। स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए। इस पूरा मामला तीन दिन के बाद सोशल मीडिया में वायरल हो गया। इस घटना की जिले में जमकर चर्चा हो रही है। इधर ेलोगों का कहना है कि युवक अपने शरीर को आराम देने के लिए तालाब में नहाने के दौरान पानी में ही सो गया था। अधिक देर तक गहरी नींद व एक ही अवस्था में होने के कारण लोगों ने उसे मृत समझ लिया था।
युवक के डूबने की सूचना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। हालांकि अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक वास्तव में कितनी देर तक पानी में था। वहीं मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। गुंडरदेही थाना प्रभारी नवीन बोरकर ने बताया कि तालाब के किनारे युवक चेहरे को ऊपर कर डूबा हुआ था। उसी समय तालाब में नहावन का कार्यक्रम चल रहा था। लोगों ने उसे मृत समझकर इसकी सूचना पुलिस, पार्षद और उनके परिजनों को दी। उसे जब बाहर निकाला गया, तब वह उठकर बैठ गया। उन्होंने कहा कि इस तरह की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।
Updated on:
03 Jul 2026 04:39 pm
Published on:
03 Jul 2026 04:03 pm
