
क्या आपका उधार दिया धन वापस नहीं मिल रहा, इस उपाय से सप्ताह भर में मिल सकता हैं पैसा
आज के जमाने में किसी को रूपया पैसा उधार देने का मतलब घर बैठे मुसीबत को बुलावा देना । पैसे उधार लेते वक्त लेने वाला लौटाने के लेकर सौ बाते करता है, लेकिन काम निकल जाने के बाद वे लोग पैसे देना ही भूल जाते है, बहाने बनाते है या देने से मना कर देते है । पैसे देने वाले को इससे काफी मानसिक पीड़ा का सामना करना पड़ता है । धन वापस मिलने के सारे प्रयास विफल होते है, सम्बन्ध भी ख़राब हो जाते है । जब पैसे मिलने के सारे रास्ते बंद नज़र आये तो ऐसी में ये सरल लेकिन अद्भूत उपाय एक बार को जरूर आजमाएं, इस उपाय से कर्ज दिया हुआ पैसा सप्ताह भर में ही आपका धन स्वयं आकर लौटा देगा ।
1- यदि आपका धन किसी के पास फंस गया है और वह उसे वापस नहीं कर रहा तो गुरूवार या रविवार के दिन सुबह स्नान के बाद, एक ताम्बे के लोटे में जल लेकर उसमें लाल मिर्च के 11 बीज डालकर उगते हुए सूर्यदेव को चढ़ाते हुए प्रार्थना करे की आपके पैसे जल्दी वापस मिल जाये । जल चढ़ाने के पहले उगते हुये सूर्य को देखते हुए इस मंत्र “ऊँ आदित्याय नमः” का 108 बार जप जरूर करें ।
2- उधारी या कर्ज दिया हुआ धन इस उपाय को करने से लेने वाला कुछ ही दिनों में आपका धन घर लाकर देगा । रविवार के दिन देशी कपूर को तांबे के पात्र में कपूरी पान पर रखकर जलाकर उसका काजल बना लें । अब उसी काजल से एक भोजपत्र पर उस व्यक्ति का नाम लिखे जिसने पैसा लिया है, नाम लिखने के बाद उसी नाम लिखे भोज पत्र पर जहां नाम लिखा है 7 बार थपकी देते हुए उस व्यक्ति से अपना धन शीघ्र लौटाने को कहे, और इतना करने के बाद उस भोजपत्र को अपनी तिजोरी में किसी लाल पत्थर से दबा दें । इस को करने के कुछ ही दिनों में वह व्यक्ति आपके घर पैसे लाकर देगा, यह एक सिद्ध आजमाया हुआ रामबाण उपाय है ।
Published on:
08 Mar 2019 04:59 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म-कर्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
Ekadashi May 2026 Calendar: मई 2026 में आ रही हैं 2 बड़ी एकादशी, जान लें तारीख, पारण समय और खास नियम

