23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mata Lakshmi Puja: शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा में करें ये काम, होगी मनोकाना पूरी

Mata Lakshmi Puja: माता लक्ष्मी की पूजा सुहागिन महिलाओं को लिए काफी उत्तम मानी गयी है। माता लक्ष्मी की पूजा से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है। शुक्रवार को लक्ष्मी जी की पूजा करने से धन प्राप्ति होने की संभावना रहती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sachin Kumar

•

Updated: 28 Nov 2024, 7:23 PM IST

Mata Lakshmi Puja

Mata Lakshmi Puja

Mata Lakshmi Puja:सनातन धर्म में माता लक्ष्मी को धन, ऐश्वर्य और समृद्धि की देवी माना गया है। उनकी कृपा से जीवन में सुख, शांति और वैभव का आगमन होता है। विशेष रूप से शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी की पूजा के लिए अत्यंत शुभ और फलदायी माना गया है। इस दिन सच्चे मन से मां लक्ष्मी की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।

पूजा की विधि (method of worship)

शुक्रवार सुबह जल्दी उठकर पवित्र जल से स्नान करें। उसके बाद स्वच्छ कपड़े पहनें और व्रत का संकल्प करें। इसके बाद घर के पूजा स्थल को गंगाजल के छींटे मारकर शुद्ध करें। मां लक्ष्मी की मूर्ति या चित्र के सामने दीपक जलाएं। गुलाब या कमल का फूल चढ़ाएं और मिठाई का भोग लगाएं। पूजा के दौरान श्री सूक्त या ओम श्रीं महालक्ष्म्यै नमः मंत्र का जाप करें। साथ ही मां लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें।

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय (Ways to please Goddess Lakshmi)

शुक्रवार को सफेद या गुलाबी रंग के वस्त्र पहनें।

घर के मुख्य द्वार को स्वच्छ और सुसज्जित रखें, क्योंकि इसे मां लक्ष्मी का प्रवेश द्वार माना जाता है।

शाम के समय घर में दीप जलाएं और मां लक्ष्मी का स्वागत करें।

गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र या धन का दान करें।

शुक्रवार की पूजा का महत्व (Importance of Friday worship)

ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति शुक्रवार के दिन श्रद्धा के साथ मां लक्ष्मी की पूजा करता है। उसके जीवन से धन लाभ होता है और सभी बाधा नष्ट हो जाती हैं। उसके घर में सुख-समृद्धि आती है और परिवार में खुशहाली बनी रहती है।

मान्यता है कि मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए भक्तों को श्रद्धाभाव के साथ उनकी पूजा करनी चाहिए। शुक्रवार के शुभ दिन पर उनकी आराधना से आर्थिक समृद्धि तो मिलती ही है। साथ ही जीवन के अन्य सभी क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होती है।

यह भी पढ़ें-Panchmukhi Hanuman: हनुमान जी के पंचमुखी रूप की पूरी कथा, जानिए हर मुख की विशेषता

डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य हैं या सटीक हैं, इसका www.patrika.com दावा नहीं करता है। इन्हें अपनाने या इसको लेकर किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले इस क्षेत्र के किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।