scriptGanesh Chaturthi 2019: श्रीगणेश के हर अंग हमें देते हैं सीख, आप जानते हैं क्या? | Ganesh Chaturthi 2019: learn from lord ganesha body parts | Patrika News

Ganesh Chaturthi 2019: श्रीगणेश के हर अंग हमें देते हैं सीख, आप जानते हैं क्या?

locationभोपालPublished: Sep 02, 2019 05:14:09 pm

Submitted by:

Devendra Kashyap

Ganesh Chaturthi 2019: श्रीगणेश के हर अंग हमें देते हैं सीख, आप जानते हैं क्या?

Ganesh Chaturthi 2019
गजानन (Lord Ganesha ) की पूजा अर्चना के साथ हमें उनसे काफी कुछ सीखने को भी मिलता है। बुद्धि के देवता महागणेश मंगलमूर्ति कहे जाते हैं, क्योंकि इनके सभी अंग जीवन को सही दिशा देने की सिख देते हैं। गणेश जी समृद्धि के देवता विघ्नहर्ता के रूप में पूजे जाते हैं। किसी भी शुभ काम की शुरुआत करने से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है। ठीक उसी तरह गजानन के हर अंग में समृद्धि और ज्ञान का संदेश देता है।
Ganesh Chaturthi 2019
बड़ा मस्तक

माना जाता है कि बड़ सिर वाले व्यक्ति में नेतृत्व की क्षमता होती है। श्री गणेश का बड़ा सिर भी यही ज्ञान देता है। अर्थात हमें अपनी सोच को बड़ा रखना चाहिए।
Ganesh Chaturthi 2019
छोटी आंखें

जिनकी आंखें छोटी है, वैसे लगो चिंतनशील और गंभीर प्रकृति के होते है। भगवान गणेश की छोटी आंखे सीख देती है कि हर चीज को देख-परख कर ही निर्णय लेना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने वाला व्यक्ति कभी धोखा नहीं खाता है।
Ganesh Chaturthi 2019
लंबे कान

लंबे कान वाले व्यक्ति बहुत ही भग्यशाली और दीर्घायु होते हैं। भगवान गणेश के लंबे कानों एक रहस्य यह भी हैं कि जिनके कान लंबे होते हैं, वे सबकी सुनते हैं फिर अपनी बुद्धि और विवेक से निर्णय लेते हैं।
Ganesh Chaturthi 2019
सूंड़

भगवान गणेश की सूंड जीवन में सदैव सक्रिय रहने का संदेश देती है। कहा जाता है जो लोग ऐसा करते हैं उन्हें कभी गरीबी का सामना नहीं करना पड़ता है।

Ganesh Chaturthi 2019
बड़ा पेट
गणेश जी उदर यानि पेट बहुत बड़ा है। बड़ा पेट खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। भगवान गणेश का बड़ा पेट हमें सीख देता है कि भोजन के साथ हमें बातों को भी पचाना चाहिए।
Ganesh Chaturthi 2019
एकदंत

भगवान गणेश जी अपने टूटे दांत से यह सीख देते हैं कि किस प्रकार चीजों का सदुपयोग करना चाहिए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो